×

डोनॉल्ड ट्रम्प को लेकर प्रियंका चोपड़ा की जुबान फिसली, कह दी इतनी बड़ी बात

suman
Published on: 16 Feb 2018 6:08 AM GMT
डोनॉल्ड ट्रम्प को लेकर प्रियंका चोपड़ा की जुबान फिसली, कह दी इतनी बड़ी बात
X

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ा दिया हैं। इस वजह से वह काफी सुर्खियों में आ गई हैं। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस पर प्रियंका ने कहा- आज के हालत देखकर तो लगता है कि कोई भी अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है। मुझे इसे एक्प्लेन करने की जरूरत नहीं है। आप जानते ही हैं क्यों?

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर उनके मुस्लिम विरोधी बयान के लिए निशाना साधा था। ट्रंप ने मुस्लिम प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की वकालत की थी। इस पर प्रियंका ने कहा था- आप किसी पर भी प्रतिबंध नहीं लगा सकते। एक खास वर्ग के लोगों को इस नजर से देखना आपकी रूढ़िवादी सोच को बताता है।

suman

suman

Next Story