×

Nick Priyanka Diwali 2023 : दिवाली पार्टी में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए निक प्रियंका, वायरल हुई तस्वीरें

Nick Priyanka Diwali 2023 : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। इन दोनों को अपने दोस्तों और परिवार के साथ यूएस में दिवाली पार्टी मनाते हुए देखा गया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 14 Nov 2023 9:08 AM GMT
priyanka chopra nick jonas celebring Diwali 2023
X

priyanka chopra nick jonas celebring Diwali 2023

Nick Priyanka Diwali 2023 : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनते हुए देखा जाता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका काफी खूबसूरत है और अपनी तस्वीरों से हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। वह रहती भले ही विदेश में हैं लेकिन भारतीय मूल्यों और परंपरा को निभाना उन्हें अच्छी तरह से आता है। अब उन्हें अपने पति और बेटी के साथ दिवाली सेलिब्रेशन करते हुए देखा क्या जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और प्रियंका की खूबसूरती एक बार फिर सभी का दिल जीत रही है।

प्रियंका की यूएस में पार्टी

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने एक जोनास को उस में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ दीवाली पार्टी मनाते हुए देखा गया। इस दौरान सभी एथेनिक अवतार में नजर आए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रियंका इस दौरान काफी कुछ नजर आ रही थी।

ट्रेडिशनल अवतार

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने जोनास दोनों को ही इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में देखा गया। एक्ट्रेस ने रेड कलर का स्टाइकिश वेलवेट ब्लाउज पहना हुआ था। उसके साथ उन्होंने गोल्डन लहंगा कैरी किया था और अपने लुक को उन्होंने बन में फूल लगाकर कंप्लीट किया था। वहीं निक जोनास को व्हाइट कलर के शानदार कुर्ता पजामा और ब्रॉकेट के साथ शानदार लुक में देखा गया। इस ट्रेडिशनल अवतार में निक काफी ज्यादा अच्छे लग रहे थे और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।



फैंस को पसंद आया अंदाज

प्रियंका और निक की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमें दोनों पति-पत्नी मुस्कुराते हुए खुश नजर आ रहे हैं और एक दूसरे का हाथ थामे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने इस पर रिएक्शन देना भी शुरू कर चुके हैं। कोई प्रियंका के देसी अवतार की तारीफ कर रहा है तो किसी को निक के ट्रेडिशनल अवतार को देखकर हैरानी हो रही है।



शेयर की थी रंगोली

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दिवाली पूरी तरह से रीति रिवाज के साथ मनाती हैं। दिवाली पार्टी की तस्वीर सामने आने से पहले उन्हें एक रंगोली की तस्वीर शेयर करते हुए देखा गया था जो उनकी बेटी मालती ने बनाई थी। इसमें एक खूबसूरत सा फूल बना हुआ दिखाई दे रहा था जिसमें आधा रंग भरा हुआ था।



एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह मामी फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची थी। आने वाले दिनों में उन्हें कुछ शानदार हॉलीवुड प्रोजेक्ट में देखा जाने वाला है। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से भी उनका नाम जुड़ा है और बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story