×

प्रियंका चोपड़ा कर रही लोगों से मदद की अपील, वीडियो हुआ वायरल

इस समय एक तरफ देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स जरूरतमंदों के लिए आगे बढ़े हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 April 2021 6:40 AM GMT (Updated on: 29 April 2021 6:57 AM GMT)
प्रियंका चोपड़ा
X

प्रियंका चोपड़ा  (फोटो- सौजन्य से सोशल मीडिया)

मुंबईः इस समय एक तरफ देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, तो वहीं दूसरी और अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी कमी है। जिसके वजह से हर रोज लाखों लोग मर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़े हैं। बीते दिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यूएस के राष्ट्रपति से अपील की थी कि वह भारत की मदद करें।

बता दें कि अभी एक प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों से मदद करने की अपील कर रही हैं। प्रियंका भले ही इस समय भारत में नहीं हैं फिर भी वह मुंंबई के हालातों के देखते हुए बहुत दुखी हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किय है जिसमें उन्होंने देश के लिए लोगों से मदद मांग रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि, 'भारत मेरा देश, मेरा घर है। जो इन दिनों कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। हमें सभी की मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड स्तर पर लोग मर रहे हैं। यहां हर तरफ बीमारी है और यह लगातार फैलती ही जा रही है और तेजी से लोगों को मार रही है। मैंने कोविड रिलीफ के लिए GiveIndia के साथ मिलकर एक फंडरेजर संगठन की स्थापना की है। आप इसमें जो भी योगदान दे सकते हैं, उससे वास्तव में फर्क पड़ेगा. यहां पर लगभग 63 मिलियन लोग मुझे फॉलो करते हैं, अगर आप 100,000 लोग 10 डॉलर भी देते हैं। वह 1 मिलियन डॉलर होगा। जो कि बहुत बड़ा अमाउंट है। आपका दान सीधे हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को जाएग।'

प्रियंका और पति निक मदद के लिए आगे

आपको बताते चलें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस भारत के मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। प्रियंका ने लिखा है कि कृप्या दान करें।मैं और निक लगातार ऐसा कर रहे हैं। और आगे भी करते रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक पोस्ट किया था जिसमें वह भारत के लिए यूएस के राष्ट्रपति से मदद के लिए गुहार लगा रही थी।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story