×

Priyanka Chopra की भाभी नीलम उपाध्याय ने शादी के बाद पहनी ऐसी ड्रेस नेटिजन्स ने कहा छपरी

Priyanka Chopra Bhabhi Video: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी कल नीलम उपाध्याय संग हुई, शादी के बाद वीडियो देख नेटिजन्स ने किया ट्रोल

Shikha Tiwari
Published on: 8 Feb 2025 1:57 PM IST
Priyanka Chopra Brother Wedding Video
X

Priyanka Chopra Sister In Law Neelam Upadhyaya Trolled (Image Credit-Social Meida)

Priyanka Chopra Sister In Law: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय के संग हुई है। जोड़े ने 7 फरवरी 2025 को फैमिली के मौजूदगी में सात फेरे ले लिया है। नीलम और सिद्धार्थ की शादी में उनके घरवालें, दोस्त और भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी शामिल हुई थी। तो वहीं शादी के बाद दोनों जोड़े एक साथ मीडिया के सामने स्पॉट हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम चोपड़ा शादी के बाद अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलर्स के ट्रोल का शिकार हो गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय हुई ट्रोल ( Priyanka Chopra Sisiter In Law Neelam Upadhayaya Trolled)-

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय के साथ पारिवारिक समारोह में हुआ है। इन दोनों की शादी में पूरा चोपड़ा परिवार और उपाध्याय परिवार शामिल हुआ था। शादी में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी नीलम को स्टेज तक ले जाती हुई नजर आई, तो वहीं उन्होंने भाभी का हाथ अपने भाई के हाथों में दिया। शादी के बाद दोनों ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है।

इस दौरान नीलम ने ग्रीन कलर का वेस्टन ड्रेस कैरी किया हुआ था। माँग में सिंदूर,गले में मंगलसूत्र और हाँथों में चूड़ियाँ पहनी हुई थी। लेकिन नीलम उपाध्याय का ये लुक देखकर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। नेटिजन्स ने कहा कि इनको ड्रेसिंग का सेंस नहीं पता है, छपरी वाइव दे रही है। प्रियंका चोपड़ा से कुछ सीखना चाहिए। इस तरह से प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम चोपड़ा का वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया।



तो वहीं कुछ यूजर्स ने इन दोनों जोड़ों को बधाई दी है। तो वहीं नीलम उपाध्यय के फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ की है।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story