×

Priyanka Chopra Biography: मुश्किल भरा था प्रियंका चोपड़ा के लिए लखनऊ से हॉलीवुड तक का सफर, जानें सब कुछ

Priyanka Chopra Biography: बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक कामयाब एक्ट्रेस हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Jan 2023 1:58 AM GMT
Priyanka Chopra Daughter
X

Priyanka Chopra (Image: Social Media)

Priyanka Chopra Biography: बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जिन्होंने खुद के दम पर बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई लेकिन उनके लिए इस अचीवमेंट को पाना आसान नहीं था। लखनऊ से लेकर हॉलीवुड तक का सफर मुश्किल भरा था। तो आइए जानते हैं प्रियंका की फैमिली, एजुकेशन, करियर, लव लाइफ, कॉन्ट्रोवर्सी से लेकर सब कुछ,

प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी (Priyanka Chopra Biography)

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली (Priyanka Chopra Family)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड हुआ। प्रियंका के पिता का नाम अशोक चोपड़ा था और आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रियंका की मां का नाम मधु चोपड़ा है और बरेली में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई भी है- सिद्धार्थ चोपड़ा। बता दें प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं। माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका को ज्यादातर भारत के हर हिस्से में रहीं, जिसमे दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ,बरेली और पुणे भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा की एजुकेशन (Priyanka Chopra Education)

प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ (Lucknow) के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की है। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, वह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थीं। बता दें प्रियंका ने अपना बचपन लेह लद्दाख (Ladakh) की खूबसूरत वादियों में भी बिताया है। फिर 13 साल की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट चली गई। यूएस में पढ़ाई के दौरान वह कई बार रंगभेद का भी शिकार हुईं और सांवले रंग के कारण प्रियंका के ऊपर मजाक करके कई क्लासमेट हंसते भी थे। लेकिन फिर तीन साल के बाद प्रियंका भारत लौट आयीं,और फिर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। बता दें प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी, प्रियंका के पिता की मृत्यु साल 2013 जून में कैंसर से हो गयी थी। साल 2012 में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की हैण्ड राइटिंग में "डैडी लिल गर्ल' का टैटू कराया था।

प्रियंका चोपड़ा का करियर (Priyanka Chopra Career)

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने स्कूल के दिनों में ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेना शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा की मां ने, प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस वर्ल्ड (Miss World) के लिए भेजी थी, जिसके बाद वह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब भी अपने नाम किया। बता दें मिस वर्ल्ड (जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी कारण से वह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी। उसके बाद प्रियंका ने एक्टिंग की दुनिया में कदम तमिल फिल्म थमिजहन से रखा , इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट विजय नजर आये थे। हालांकि फिल्म में प्रियंका का किरदार काफी लिमिटेड था। फिर प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से बॉलीवुड डेब्यू किया, यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लाक-बस्टर हिट साबित हुई थी और फिल्म में प्रियंका के किरदार को भी मिला-जुला क्रिटिक्स ने सराहा था। इसके बाद 2003 में ही प्रियंका राज कंवर की फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई दी थी और फिल्म में उनके अभिनय को काफी सरहाया गया था। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकन भी मिला था। इसके बाद प्रियंका की कई फिल्में रिलीज हुई जिसमें करीना कपूर के साथ फिल्म ऐतराज भी थी। ये फिल्म हिट रही और प्रियंका को फिल्मफेयर अवार्ड्स में नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड्स से भी नवाजा गया था। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन और एक सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए निर्माता गिल्ड फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। धीरे धीरे इस तरह बॉलीवुड में प्रियंका ने राज करना शुरू किया। प्रियंका कलर्स टीवी शो खतरों के खिलाड़ी भी होस्ट कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाया है। फिलहाल प्रियंका हॉलीवुड में अपना बेस्ट दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप (Priyanka Chopra Relationship)

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में मूवी करने के दौरान ही अमेरिकी सिंगर (American Singer) और एक्टर (Actor) निक जोनस (Nick Jonas) को डेट किया। फिर दोनों ने अगस्‍त 2018 में इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्‍चन रिवाज से शादी की।


वहीं साल 2022 जनवरी में ये कपल सेरोगेसी के द्वारा एक प्यारी से बेबी गर्ल मालती (Priyanka Chopra Daughter Malti) के माता-पिता बने। हालांकि बता दें कि प्रियंका का नाम अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों अभिनेताओं के अलावा प्रियंका हरमन बावेजा (Harman Baweja) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को भी काफी समय तक डेट की।

प्रियंका चोपड़ा कंट्रोवर्सी (Priyanka Chopra Controversy)

प्रियंका चोपड़ा कई बार कंट्रोवर्सी में भी घिरी। "क्वांटिको" में प्रियंका द्वारा बोले गए एक डायलॉग को लेकर इनकी काफी विवाद हुई थी। दरअसल इसमें प्रियंका ने हिंदू आतंकवाद को लेकर एक डायलॉग बोला था और इस डायलॉग के चलते इन्हें लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी थी। इसके बाद असम पर्यटन कैलेंडर के लिए करवाए गए एक शूट को लेकर विवाद खड़े हुए। दरअसल इस शूट में प्रियंका ने जो कॉसट्यूम पहने थे, उसको लेकर ये विवाद काफी ज्यादा हुआ था। जिसके बाद वहीं असम पर्यटन विकास निगम ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि इनके द्वारा पहने गए कपड़ों में कोई भी खराबी नहीं थी। वहीं एक और विवाद तब रहा जब विदेश में पीएम नरेंद्र मोदी से हुई एक मुलाकात के दौरान प्रियंका ने एक छोटी ड्रेस पहनी थी, जिसको लेकर लोगों ने ट्वीट के जरिए इन्हें ट्रोल किया था।

प्रियंका चोपड़ा नेट वर्थ (Priyanka Chopra Net Worth)

प्रियंका चोपड़ा के नेट वर्थ की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका के पास 35 मिलियन यानी 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं उनके पास जूहु में उनकी बीच फेसिंग बंगला है जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास अमेरिका में भी उनका खूबसूरत बंगला है। प्रियंका के नेट वर्थ में ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा शामिल है। खबरों के अनुसार प्रियंका एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी इन हिंदी (Priyanka Chopra Biography in Hindi)

नाम: प्रियंका चोपड़ा

जन्मदिन : 18 जुलाई, 1982

राष्ट्रीयता : भारतीय

राशि : कर्क

जन्म स्थान : जमशेदपुर

फेमस अस : एक्ट्रेस

लम्बाई : 5′ 7″

रंग: गेहूंआ

वजन: 55 किलो

बॉडी साइज: 35-28-35

आंखो का रंग: गहरा भूरा

बालों का रंग: बाला

पति : निक जोनास

बच्चे: बेटी (मालती)

पिता : अशोक चोपड़ा

माँ : मधु चोपड़ा

भाई-बहन : सिद्धार्थ चोपड़ा

शिक्षा : ला मार्टिनियर लखनऊ, जय हिंद कॉलेज, न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story