×

OH NO: प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा, तोड़ा सिर पर ग्लास, सब है पेरशान

suman
Published on: 24 Feb 2018 10:13 AM GMT
OH NO: प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा, तोड़ा सिर पर ग्लास, सब है पेरशान
X

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका गुस्से से भरा एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह वाइन के गिलास को अपने सिर पर तोड़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि क्वांटिको गर्ल प्रियंका ने गुस्से में ऐसा किया था। वह इन दिनों न्यूयॉर्क स्थित अपने घर पर हैं।

प्रियंका के इस वीडियो में वह पहले गिलास से वाइन का घूंट पीती हैं और फिर गुस्से में गिलास को अपने सिर पर दे मारती हैं। इतना ही नहीं सिर पर गिलास मारते ही बैकग्राउंड में अंग्रेजी म्यूजिक भी बजने लगता है।प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन के द्वारा अपने दिल की बात भी कही है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन देते हुए लिखा कि ऐसा तब होता है जब नाइन से वाइन तक काम करते हैं। इसे घर पर करने की कोशिश न करें। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

suman

suman

Next Story