×

Priyanka Chopra के भाई ने की तीसरी बार सगाई, जानिए कौन है Neelam Upadhyaya

Neelam Upadhyaya Biography: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने की नीलम उपाध्याय संग संगाई, जानिए कौन है नीलम उपाध्याय

Shikha Tiwari
Published on: 3 April 2024 10:11 AM GMT
Neelam Upadhyaya Biography In Hindi
X

Neelam Upadhyaya Biography

Neelam Upadhyaya Biography In Hindi: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने कल यानि 2 अप्रैल 2024 को संगाई कर ली है। जिसके बाद से सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) को लगातार बधाईयाँ मिल रही है। प्रियंका चोपड़ा व उनके भाई व भाभी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) ने फ्लोरल बंद गाला सूट पहना हुआ है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहे है। तो वहीं नीसम उपाध्याय ने बैंगनी रंग की कढ़ाई वाली पारंपरिक पोशाक पहनी थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई के सगाई की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा संग संगाई करने वाली Neelam Upadhyaya कोई आम लड़की नहीं है। उनका नाता भी सिनेमा जगत से ही है। चलिए बताते है कौन है Neelam Upadhyaya

नीलम उपाध्याय बॉयोग्राफी (Neelam Upadhyaya Biography In Hindi)-

पेशा- एक्ट्रेस

हाइट- 5.6

आँख का रंग - भूरा

जन्म तारीख- 5 अक्टूबर 1993

उम्र- 30 साल

जन्मस्थान- मुंबई, भारत

शैक्षिक योग्यता- फोटोग्राफी में बीए

नीलम उपाध्याय मूवी- तेलुगु मूवी मिस्टर 7, उन्नोडु ओरू नाल व अन्य

परिवार- माता-पिता, भाई-बहन

मंगेतर- सिद्धार्थ उपाध्याय (बिजनेसमैन)


नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 (Neelam Upadhyaya Birthday) में मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है। वो पेशे से एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस (Neelam Upadhyaya)है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एमटीवी स्टाइल चेक शो में रैंप वॉक के जरिए शुरू किया। जहाँ से उनको काफी पॉपुलर्टी मिली थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंड्रस्टी में कदम रखा। नीलम अपनी माँ के काफी करीब है। इनके एक भाई फराज शेख व बहन आफरीन पी विकास कांबली है।

नीलम उपाध्याय मूवी (Neelam Upadhyaya Movies)-


नीलम उपाध्याय ने 2012 अपने करियर की शुरूआत मिस्टर 7 (Neelam Upadhyaya First Movie) से किया था। जोकि काफी अच्छी नहीं चली थी। जिसके बाद उन्होंने उन्नोडु ओरू नाल, सुकुमारूडु व ओम शांति ओम है। इसके अलावा नीलम टॉक्स नाम से अपना वर्ड प्रेस ब्लॉग चलाती है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई की ये तीसरी संगाई है (Siddharth Chopra Relationship)-

सिद्धार्थ चोपड़ा की ये तीसरी सगाई है। इससे पहले 2014 में कनिका माथुर से सगाई की थी। लेकिन 2015 में उनकी शादी रद्द हो गई। इसके बाद 2019 में उन्होंने इशिता कुमार संग सगाई की थी। और सहमति से दोनो ने शादी सगाई रद्द कर दी। अब उन्होंने 2 अप्रैल 2024 को नीलम उपाध्याय संग सगाई की है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story