×

बॉलीवुड की इस मां-बेटी को दिया जाएगा 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'

suman
Published on: 29 May 2017 5:22 AM GMT
बॉलीवुड की इस मां-बेटी को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तो इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड में हर जगह उनके जलवे है। खबर है कि प्रियंका को एक जून को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा और ये भी खबर है कि वो खुद इस अवॉर्ड को लेने आएंगी।

हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर इन दिनों प्रियंका काफी सुर्खियों में हैं। उसी में उनकी खुशी और भी दोगुनी होने जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रियंका को 1 जून को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ये अवॉर्ड उन्हें हॉलीवुड में बनाई पहचान के लिए दिया जाएगा।

आगे...

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड एशोसिएशन के चेयरमैन का कहना है कि इस बार अवॉर्ड्स में एक नई कैटेगरी जोड़ी गई हैं। ये अवॉर्ड इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके स्टार्स को दिया जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रियंका इस अवॉर्ड के लिए परफेक्ट हैं।

हालांकि, इससे पहले भी ये प्रियंका को दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन की तरफ से ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। प्रियंका को फिल्म ‘सात खून माफ’ के लिए उस साल की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा था।

आगे..

बता दें कि इस अवॉर्ड को केवल प्रियंका को नहीं, बल्कि ये उनकी मां मधु चोपड़ा को भी दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड दिया जाएगा। प्रियंका की मां मधु को ये अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के लिए दिया जाएगा। बेवॉच जल्द ही भारत में रिलीज की जाएगी। जबकि इस फिल्म को ‘ए सर्टिफिकेट’ के साथ रिलीज किया जा रहा है।

suman

suman

Next Story