×

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बेटी का इंस्टाग्राम पर है सीक्रेट अकाउंट, देखना नहीं चाहेंगे आप

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie: प्रियंका की लाडली बिटिया रानी मालती के बारे में एक ऐसी बात पता चली है, जिसे सुन आप एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 12 Oct 2023 11:43 AM GMT
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बेटी का इंस्टाग्राम पर है सीक्रेट अकाउंट, देखना नहीं चाहेंगे आप
X

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie (Photo- Social Media)

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा खूब नाम कमा रहीं हैं। दुनियाभर में अपनी अदाकारी और अंदाज के चलते मशहूर हो चुकीं प्रियंका के लाखों-करोड़ों हैं, जो उन्हें अपना इंस्पिरेशन मानते हैं, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने अपने हार्ड वर्क के जरिए ये मुकाम हासिल किया है, वाकई वह सराहनीय है। फिलहाल प्रियंका अब विदेशी हो चुकीं हैं, बहुत ही कम उनका इंडिया में आना जाना होता है। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल को भी काफी अच्छे से मैनेज कर रहीं हैं। हालांकि इसी बीच प्रियंका की लाडली बिटिया रानी मालती के बारे में एक ऐसी बात पता चली है, जिसे सुन आप एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे।

मालती मैरी चोपड़ा का इंस्टाग्राम पर है सीक्रेट अकाउंट

आज के समय में यह बेहद ही आम बात हो गई है कि बेबी के जन्म के बाद ही सेलेब्स अपने बेबी का भी पर्सनल अकाउंट बना देते हैं, जहां वे अपने बेबी से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं, वहीं लोगों को ये सब पसंद भी आता है। वहीं कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जो अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से छुपाए रहते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी जल्दी तस्वीरें शेयर नहीं करते। लेकिन इन सेलेब्स में एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं, जो अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को तो दिखा ही चुकीं हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, और अब प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती को लेकर एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। जी हां!!



दरअसल प्रियंका चोपड़ा की नन्ही सी प्रिंसेज मालती मैरी का इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट अकाउंट है, जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि अब ये सीक्रेट दुनिया के सामने आ चुका है कि प्रियंका अपनी बेटी का अकाउंट सेक्रेटली चलाया करती हैं।



प्राइवेट है मालती मैरी का इंस्टाग्राम अकाउंट

प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, ये खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, लेकिन निराश करने वाली बात यह है कि मालती मैरी का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। जी हां!! मालती मैरी के इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में अगर आपको डिटेल में बताएं तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मालती मैरी ही है, अबतक अकाउंट पर तीन पोस्ट शेयर किए गए हैं, वहीं 14 फॉलोअर्स हैं और वह खुद भी 14 लोगों को फॉलो करती हैं। मालती मैरी के अकाउंट को प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों ही फॉलो करते हैं।



अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस इंतजार कर रहें हैं कि कब प्रियंका अपनी बेटी मालती के अकाउंट को पब्लिक करेंगी, ताकि फैंस भी मालती की क्यूटनेस भरी दुनिया का गवाह बन चुके।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story