×

प्रियंका को इंस्टाग्राम ने किया है सम्मानित, लेकिन अब भी है दीपिका से पीछे

suman
Published on: 15 Dec 2017 9:46 AM GMT
प्रियंका को इंस्टाग्राम ने किया है सम्मानित, लेकिन अब भी है दीपिका से पीछे
X

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में नहीं, हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कम्पनी भी खोल रखी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स जुटा लिया है जिसकी वजह से उन्हें इंस्टाग्राम ने सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें...पैडमैन का ट्रेलर आज अक्षय ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया

इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के 20.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका की हर एक तस्वीर पर कम से कम 3 लाख लाइक भी मिलते ही हैं। उसके लिए वे बेहद खुश हैं और फैन्स-फॉलोअर्स को एक्ट्रेस ने दिल से धन्यवाद भी दिया है। लेकिन एक मामले में प्रियंका दीपिका पादुकोण को नहीं, पछाड़ पाई।

यह भी पढ़ें...Health : जोड़ों की समस्या से आराम पाना है तो सर्दी भर रहें एक्टिव

प्रियंका को उनकी इस नई उपलब्धि के लिए भले ही सम्मानित किया गया हो, पर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले पद्मावती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभी भी उनसे एक कदम है। प्रियंका की फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो वे इन दिनों क्वांटिको-3 की शूटिंग में बिजी हैं।

suman

suman

Next Story