×

लाइव शो में ऑनस्क्रीन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, हर कोई जानकर हो रहा हैरान

By
Published on: 27 Oct 2016 5:22 AM GMT
लाइव शो में ऑनस्क्रीन प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा काम, हर कोई जानकर हो रहा हैरान
X

priyanka chopra

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स को उनके फैंस अपना आइडियल मानते हैं। उनके फैंस वही करना पसंद करते हैं, जो उनके पसंदीदा स्टार करते हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस उनसे नाराज हो सकते हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में सबके सामने जब टकीला शॉट लगाया, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। प्रियंका चोपड़ा ने टकीला का यह शॉट एनबीसी यूनिवर्सल टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी टॉक शो 'द एलेन डीजेनरेस शो' में लगाया। जहां वह अपने अमेरीकी टीवी शो ' क्वांटिको ' के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए गई थी।

आगे की स्लाइड में जानिए क्यों किया प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा

priyanka chopra

सभी जानते हैं कि आजकल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में बिजी हैं जल्द ही प्रियंका चोपड़ा का एन अंग्रेजी टीवी शो आने वाला है। बता दें कि यह पहला मौका था, जब प्रियंका चोपड़ा ने ऑन स्क्रीन तकीले का शॉट लगाया। इस शो में आई प्रियंका चोपड़ा ने एक आम लड़की से मिस वर्ल्ड बनने की कहानी बताई। इतना ही नहीं प्रियंका ने यह भी बताया कि कि एक ब्यूटी क्वीन के ' वेव ' करते समय उनके हाथ कड़क नहीं लूज़ होने चाहिए। इस शो के एंकर एलेन ने प्रियंका को टकीला का ऑफर दिया।

शो के एंकर एलेन ने प्रियंका से एडीजीनर के साथ रेड कार्पेट पर ‘पिंकोलो ड्रिंकग गेम’ खेलने वाले किस्से के बारे में पूछा, तो प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि असल में उस दिन मैं खाली पेट थी, और जब उस देने मैंने एक शॉट पी लिया तो मुझे यह बुरी तरह चढ़ गई। एक्ट्रेस प्रिंयका ने छोटी लड़कियों को यह सलाह भी दी कि छोटी लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए।

प्रियंका के टकीला शॉट लगाने का सारा किस्सा गेम से जुड़ा हुआ था। इस गेम में एक गेमबोर्ड से गिराया जाता है जो कि कई ऑब्सटिकल्स से अटकता हुआ नीचे रखे गिलासों में से किसी एक ग्लास में गिरता है।

आपको बता दें कि ये सब एक गेम का हिस्सा था। इस गेम में एक गेमबोर्ड से गिराया जाता है जो कि कई ऑब्सटिकल्स से अटकता हुआ नीचे रखे गिलासों में से किसी एक ग्लास में गिरता है। इन गिलासों में कुछ ग्लास टकीला से भरे होते हैं और कुछ पानी से, यदि टकीला वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो टकीला और अगर पानी वाले ग्लास में कॉयन गिरा तो प्लेयर को पानी पीना पड़ता है। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने गेम खेला, तो उनका कॉयन टकीला में गिरा। बस फिर क्या था, प्रियंका को कैमरे के सामने ही टकीला पीना पड़ा।

हंसी-मजाक के दौरान एलेन ने प्रियंका से कहा कि अमेरिका के लोग खूब शराब पीते हैं, तो इस पर प्रियंका ने तुरंत कहा कि इंडिया में भी खूब पी जाती है लेकिन सबसे ज्यादा रेड वाइन पसंद की जाती है।

Next Story