TRENDING TAGS :
VIRAL VIDEO: प्रियंका चोपड़ा के दर्द की क्या है वजह, सोनू का ट्वीट या फिर कोई और बात
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड-हॉलीवुड का एक जाना माना नाम है।कुछ दिनों से न्यूयॉर्क में रहने के बाद और अब जल्द ही भारत लौट रही हैं, लेकिन इस आखिरी हफ्ते में प्रियंका काफी इमोशनल रही हैं। पिछले एक साल से काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में रह रहीं प्रियंका इस सप्ताह भारत वापस लौटने वाली हैं। ऐसे में पीसी ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क में 'आखिरी सप्ताह' से जुड़ी अपनी मिलीजुली भावनाएं जाहिर की हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'मिलीजुली भावनाओं के साथ समान समेट रही हूं। कई सारी बातें दिमाग में आ रही हैं जो आपको याद भी नहीं रहती। अगली बार आने तक न्यूयॉर्क में आखिरी सप्ताह, अब इंडिया वापिस आ रही हैं।
आगे...
अमेरिका में अपनी पैकिंग में बिजी प्रियंका को यह पता ही नहीं होगा कि इंडिया में सालों पहले दिए उनके एक बयान को एक विवाद से जोड़ा जा रहा है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वह भोपाल में रिपोर्टरों से बात करते हुए ये कहती नजर आई की, उन्हें अजान से शांति मिलती है। यह वीडियो क्लिप उस समय का है जब प्रियंका भोपाल में फिल्म 'गंगाजल' की शूटिंग कर रही थीं। प्रियंका के इस वीडियो को सोनू निगम द्वारा 'अजान' के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर किए गए ट्वीट के विवाद से जोड़ा जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में प्रियंका अजान से मिलने वाली शांति की बात कर रही हैं।
आगे...
प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया और वॉट्स ऐप पर वायरल हो रहा है और इसे सोनू निगम के ट्वीट के उल्ट पेश किया जा रहा है। बता दें कि सोनू निगम से शुरू हुए इस दूसरे विवाद में प्रियंका दूसरी बॉलीवुड स्टार हैं जो इस विवाद में खींची गई हैं।
आगे...
सोमवार की सुबह 'सोनू' निगम ने ट्वीट कर अजान की वजह से रोज अपनी नींद खराब होने की बात की। धर्म को लेकर किए गए सोनू के इस ट्वीट के लिए लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अंत में सोनू निगम के खिलाफ फतवा भी जारी हो गया। उनको गंजा करने की बात कही गई।इधर खुद सोनू ने अपने को गंजा कर लिया। पर सोनू ने ट्वीट और प्रेस कॉन्फ्रेंस से ये बात साफ कर दी है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा- वो अजान के खिलाफ नहीं, लाउडस्पीकर के खिलाफ है।
आगे...
�