×

Priyanka Chopra: शाहरुख के ना कहते ही Don 3 में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, यहां जानें वापसी की असली वजह

Priyanka Chopra : डॉन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म में इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को देखा जाने वाला है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इसका हिस्सा बनने जा रही हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 10 Nov 2023 6:11 AM GMT
priyanka chopra
X

priyanka chopra

Priyanka Chopra : फरहान अख्तर इन दिनों की आने वाली फिल्म डॉन 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को डॉन के अवतार में देखा जाने वाला है। दरअसल शाहरूख ने खुद यह कंफर्म किया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है इसके बाद उनकी जगह रणवीर सिंह को ले लिया गया था। वहीं अब आ रही खबरों में यह बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ प्रियंका चोपड़ा को देखा जाने वाला है। बता दें कि इसके पहले भी इस फिल्म की फ्रेंचाइजी में प्रियंका को देखा जा चुका है और अगर वह एक बार फिर इसका हिस्सा बनती है तो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।

डॉन 3 में लौटेंगी प्रियंका

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर अपनी फिल्म डॉन 3 पर काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से बातचीत भी की है। बता दें कि एक्ट्रेस को पहले उनकी दूसरी फिल्म में देखा जाने वाला था लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते एक्ट्रेस का हिस्सा नहीं बन पाई और अब वह डॉन 3 का हिस्सा बनने जा रही है।

एंट्री की वजह

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुकी है। जहां उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। लेकिन इन दोनों कलाकारों के बीच डिफरेंस हैं इसलिए साथ में काम नहीं करना चाहते हैं और शाहरुख खान ने जब फिल्म के लिए मना किया तो प्रियंका ने इसमें काम करने के लिए हामी भर दी। प्रियंका और शाहरूख से जुड़ी जो बातें सामने आती है उसमें यह बताया जाता है कि एक समय ऐसा था जब यह दोनों कलाकार काफी करीब थे और शाहरुख खान हर पार्टी में उन्हें इनवाइट किया करते थे और अपने दोस्तों से भी प्रियंका को पार्टी में बुलाने को कहते थे। एक बार करण जौहर की पार्टी में भी यही हुआ लेकिन जब शाहरुख की पत्नी गौरी खान को इसके बारे में पता चला तो वो नाराज हो गई और फिर अपने रिश्ते को बचाने के लिए शाहरुख ने प्रियंका से दूरी बना ली।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story