Priyanka Chopra की मराठी फिल्म Paani की रिलीज डेट फाइनल, जानिए कब होगी रिलीज

Priyanka Chopra Film Paani Teaser: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म "पाणी" की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, आइए बताते हैं प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म कब रिलीज होगी।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2024 6:33 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2024 6:47 AM GMT)
Priyanka Chopra Film Paani Teaser
X

Priyanka Chopra Film Paani Teaser (Photo- Social Media)

Priyanka Chopra Film Paani: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, दुनिया भर में उनका डंका बजता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा अपना टैलेंट दिखा रहीं हैं, उनके पास इस समय फिल्मों की कमी है, हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड की फिल्में भी ऑफर हो रहीं हैं, इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है, जी हां! प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मराठी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, जी हां! प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म "पाणी" की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, आइए बताते हैं प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म कब रिलीज होगी।

अक्टूबर में रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म पाणी (Priyanka Chopra Film Paani Teaser Release)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म "द ब्लफ़" (The Bluff) की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी, वहीं अब उन्होंने अपनी मराठी फिल्म "पाणी" की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, प्रियंका चोपड़ा ने "पाणी" का टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और बताया कि उनकी फिल्म "पाणी" (Marathi Film Paani First Look) 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। यहां देखें टीजर -

आदिनाथ कोठारे संग प्रियंका चोपड़ा ने मिलाया हाथ (Priyanka Chopra Film Paani Release Date)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मराठी फिल्म "पाणी" के लिए अभिनेता आदिनाथ कोठारे के साथ हाथ मिलाया है। जी हां! प्रियंका चोपड़ा और आदिनाथ कोठारे एक साथ फिल्म "पाणी" के लिए कोलाबोरेट कर रहें हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा राजश्री प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहीं है। फिल्म में आदिनाथ कोठारे के अलावा रुचा वैद्य, सुबोध भावे, रजित कपूर, किशोर कदम, नितीन दीक्षित, सचिन गोस्वामी, मोहनाबाई और श्रीपाद जोशी जैसे कलाकार हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story