×

Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ आ रही हैं मुंबई, शेयर की क्यूट फोटोज

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी मालती के साथ मुंबई आ रही हैं, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 26 Oct 2023 7:51 AM GMT
Priyanka Chopra
X

Priyanka Chopra (Image Credit: Social Media)

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। अब इस प्रियंका ने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मालती के साथ इंडिया आती दिख रही हैं। दरअसल, प्रियंका इंडिया 'मामी फिल्म फेस्टिवल 2023' के लिए आ रही हैं।

मालती के साथ इंडिया लौटी प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका के साथ मालती हैं। फोटो में मालती ने अपनी मां का हाथ पकड़ा हुआ है। हालांकि दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। मालती ने प्रिटिंड टॉप और पिंक पैंट पहना हुआ है, जिसमें वह यकीनन बेहद क्यूट लग रही होंगी। प्रियंका ने इसी के साथ अपने पासपोर्ट की तस्वीर भी शेयर की है, जिसके साथ लिखा है- 'इट्स बीन ए मिनट मुंबई। इंतजार नहीं कर सकती।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'मामी फिल्म फेस्टिवल' की चेयरपर्सन भी हैं, जिसकी ओपनिंग 27 अक्टूबर 2023 से होने जा रही है। ये फेस्टिवल 5 नवंबर तक नीता मुके अंबानी कल्चर सेंटर में होगा और इस फेस्टिवल के लिए प्रियंका अपनी बेटी संग इंडिया आ रही हैं।


परिणीति की शादी में नहीं पहुंची थीं प्रियंका

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा संग शादी की है, लेकिन इस शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा नहीं आई थीं। हालांकि, प्रियंका ने परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने काम की वजह से बहन की शादी में नहीं पहुंच पाई थीं। वहीं, जब प्रियंका चोपड़ा की मां से पूछा गया था कि प्रियंका शादी में क्यों नहीं आईं तो उन्होंने भी यही जवाब दिया था कि प्रियंका अपने काम की वजह से शादी अडेंट नहीं कर पाई थीं।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। उनके पास अभी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें, तो वह आखिरी बार प्रियंका 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इसके अलावा, प्रियंका को फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' के लिए भी साइन किया था, लेकिन डेट्स की वजह से प्रियंका ने इससे बैकआउट कर लिया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story