×

प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला, जानिए कौन हैं टॉप-1

suman
Published on: 3 April 2017 9:44 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला, जानिए कौन हैं टॉप-1
X

लॉस एंजिलिस: एक्टिंग,सिंगिंग और अब ब्यूटी में भी टॉप पर है प्रियंका चोपड़ा। एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लैक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी फेमस सेलिब्रेटी को पीछे छोड़ते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन गई हैं। लॉस एंजिलिस के सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट के द्वारा किये गये सर्वे में प्रियंका पॉप स्टार बेयॉन्से से पीछे रह गईं। बेयॉन्से इस सूची में टॉप-1 पर हैं।

आगे...



एक्ट्रेस प्रियंका ने ट्विटर पर वोट करने के लिए अपने फैंस को थैंक्स किया। प्रियंका ने लिखा, बजनेट और वोट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। बेयॉन्से इस सूची में नंबर वन हैं। सूची में तीसरे स्थान पर मॉडल टेलर हिल हैं और उनके बाद चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमश: वाटसन, डकोटा जॉनसन और हिलेरी क्लिंटन हैं. जोली आठवें स्थान पर हैं जबकि इस साल की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन 12वें नंबर पर हैं। सुपरमॉडल गिगी हदीद 13वें स्थान पर हैं और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला 21वें नंबर पर हैं।

suman

suman

Next Story