×

Nick Jonas Net Worth: बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रियंका चपोड़ा के पति निक जोनास

Nick Jonas Net Worth In Rupees: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। आइए आपको बताते हैं निक जोनास की नेट वर्थ क्या है?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 21 March 2024 6:11 AM GMT
Nick Jonas Net Worth In Rupees
X

Nick Jonas Net Worth In Rupees (Image Credit: Social Media)

Nick Jonas Net Worth In Rupees: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिनेमाई दुनिया के पावर कपल हैं। भले दोनों की उम्र (Nick Jonas and Priyanka Chopra Age Difference) में काफी अंतर है, लेकिन दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं, तो वहीं दूसरी तरफ निक जोनास अपने म्यूजिक से लाखों दिलों पर राज करते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास की नेट वर्थ कितनी है और वह कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं?

निक जोनास का शुरुआती करियर (Nick Jonas Songs and Movies)

बहुत कम लोग जानते होंगे कि निक जोनास एक बेहतरीन सिंगर के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। निक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में अपने भाइयों के साथ डिज़्नी चैनल की फ़िल्म 'कैंप रॉक' से की, जिसमें उन्होंने डेमी लोवाटो के साथ लीड रोल प्ले किया था और उस समय निक केवल 13 साल के थे। साल 2016 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम रिलीज हुआ था। जिसके बाद इनके बैंड को डिज्नी चैनल पर खूब सफलता मिली थी। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनास को भारत में भी काफी पॉपुलैरिटी मिल गई है।


आलीशान घर के मालिक हैं निक जोनास (Nick Jonas Home)

निक जोनास के आलीशान घर की बात करें, तो सोशल मीडिया पर अक्सर उनके घर की झलक देखने को मिलती है। निक जोनास के पास 144 करोड़ रुपए का मैंशन है, जो बेहद लग्जरी है। इसके अलावा भी निक के पास कई प्रॉपर्टी है। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं है।


निक जोनास का कार कलेक्शन (Nick Jonas Car Collection)

निक जोनास के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास 1 करोड़ 18 लाख की मर्सडीज-बेंज भी है। इसके अलावा एक बीएमडब्लू, एक ऑडी, कार्मा फिस्कर, Chevrolet Camaro, Dodge Challenger R/T और 1960 फोर्ड थंडरबर्ड है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।


निक जोनस की नेट वर्थ कितनी है? (Nick Jonas Total Net Worth)

निक जोनस अपने बॉय बेंड ग्रुप जोनस ब्रदर्स के जरिए अपने एल्बम्स और म्यूजिक वीडियोज लॉन्च करते हैं। इसके अलावा वे डिज्नी चैनल्स की फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। निक की नेट वर्थ की बात करें, तो उनकी नेट वर्थ लगभग 367 करोड़ रुपये है।


साल 2018 में की थी प्रियंका चोपड़ा से शादी (Nick Jonas Priyanka Chopra Marriage)

निक जोनास की पर्सनल लाइफ पर बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा से उनकी बात ट्विटर पर शुरू हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद निक ने साल 2018 में प्रियंका से शादी की थी। प्रियंका निक से उम्र में करीब 10 साल (Age Difference of Priyanka and Nick Jonas) बड़ी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला दोनों के बीच कभी भी दीवार नहीं बना। दोनों बेहद ही शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रहे हैं और दोनों की एक बेटी (Priyanka Chopra Daughter) भी है, जिसका नाम Malti Marie Chopra Jonas है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story