×

Parineeti-Raghav Wedding: क्या! बहन परिणीति की शादी में नहीं पहुंच पाएंगी प्रियंका, वजह आई सामने

Parineeti-Raghav Wedding: बी टाउन में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 22 Sep 2023 12:10 PM GMT
Parineeti-Raghav Wedding
X

Parineeti-Raghav Wedding (Photo- Social Media)

Parineeti-Raghav Wedding: बी टाउन में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और अब तो शादी की तारीख भी बेहद नजदीक आ चुकी है। परिणीति चोपड़ा अपने लवर राघव चड्ढा के साथ 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं, इनकी शादी बेहद ही रॉयल अंदाज में होने जा रही है, वहीं दुल्हा-दुल्हन समेत दोनों के घरवाले भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी, आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

क्या बहन परिणीति की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी प्रियंका

परिणीति चोपड़ा इस रविवार को राघव चड्ढा की दुल्हनिया बन जाएंगी। उन्हें आज ही उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। परिणीति के अलावा दूल्हे राजा राघव चड्ढा और दोनों के परिवार वाले, और गेस्ट लोगों का भी आना लगा हुआ है। दिलचस्प बात तो यह है कि एयरपोर्ट से ही आपको परिणीति और राघव की शादी की धूम देखने को मिल जायेगी, दोनों का उदयपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के बाहर दोनों के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

जहां एक तरफ शादी के लिए मेहमान आने लगें हैं, वहीं दूसरी ओर खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगी । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट के चलते परी की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगी। हालांकि अभी इसके बारे में कुछ कन्फर्म नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ परिणीति की शादी अटेंड करने आ रहीं हैं, बस जीजू निक अपने काम की वजह से नहीं आ पाएंगे।


शादी की तैयारियों में प्रियंका ने की है काफी मदद

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में हैं, लेकिन उन्होंने इतनी दूर रहने के बावजूद परिणीति की शादी की तैयारियों में बहुत मदद की है। खाने के मेन्यू से लेकर, डेकोरेशन, म्यूजिक हर चीज में प्रियंका ने अपना पूरा योगदान दिया है। वहीं अब ऐसे में अगर प्रियंका शादी में नहीं आएंगी तो यकीनन परिणीति उन्हें बेहद मिस करेंगी। परिणीति और प्रियंका भले ही कजिन सिस्टर हैं, लेकिन इन दोनों के बीच का बॉन्ड रियल सिस्टर से कम नहीं है।


बेहद प्राइवेट होगी राघव और परिणीति की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहें हैं, दोनों की शादी बेहद ग्रैंड होने जा रही है, हालांकि शादी बेहद ही प्राइवेट रखी गई है, जिसमें कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल रहेंगे। खबरों की मानें तो इनकी शादी में मोबाइल फोन के लिए कोई रूल नहीं है, जैसा कि आपने अबतक सुना था कि सितारे अपनी शादी को प्राइवेट रखने के लिए मोबाइल एलाऊ नहीं करते थे, लेकिन इनकी शादी में ऐसा कुछ नहीं है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story