×

विंबलडन फाइनल्स मुकाबला देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा जोनस, मिला आदर, बताया 'स्पेशल गेस्ट'

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शनिवार को विंबलडन फाइनल्स मैच देखने पहुंची।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 July 2021 11:10 AM GMT (Updated on: 11 July 2021 11:11 AM GMT)
प्रियंका चोपड़ा
X

प्रियंका चोपड़ा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शनिवार को विंबलडन फाइनल्स का मैच देखने पहुंची। लंदन में हो रहा विंबलडन मैच में प्रियंका चोपड़ा ने Ashleigh Barty और Karolina Pliskova के बीच हो रहे वीमेन्स सिंगल्स फाइनल्स मैच का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौराना प्रियंका के साथ बिजनेस वर्ल्ड की फेमस पर्सनैलिटी नताशा पूनावाला उनका साथ दिया। वहीं प्रियंका ने नताशा पूनावाला के साथ अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी इंस्टा में फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि, 'गर्ल्स डे आउट'। इसी के साथ प्रियंका ने विंबलडन फाइनल्स मैच का कुछ वीडियो और फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान प्रियंका बेहद हॉट लग रही है। उनका क्लासी लुक सभी को अपनी ओर खींच रहा है। प्रियंका ने हाई-नेक, फुल स्लीव्स वाली फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई नजर आई।


प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके आगे वाली सीट में ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज यानी प्र‍िंस विलियम और केट मिडलटन भी इस मैच का लुफ्त उठा रहे हैं।


इस दौरान प्रियंका कई फोटोज में अपने फोने पर व्यस्त दिखाई दे रही हैं। और वहीं प्रियंका ने विंबलडन के पेज पर एक वीडियो भी शेयर की है जहां पर विंबलडन ने प्रियंका को फेसबुक पर स्पेशल गेस्ट के तरीके से संबोध‍ित किया।


आपको बाता दें कि प्रियंका के अलवा साल 2019 में दीपिका पादुकोण इस मैच को देखने पहुंची थी। इस दौरान वह अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ विंबलडन मैट का लुफ्त उठाती हुई नजर आई थीं। बता दें कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज, डेम मैगी स्म‍िथ की फोटो भी देखने को मिली। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

Shweta

Shweta

Next Story