×

Priyanka Chopra Jonas के इंस्टाग्राम पर हुए 40 Million फॉलोवर्स, बनी पहली भारतीय सेलिब्रिटी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामना आ रही हैं। मिली जानकरी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के दीवानों की संख्या पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। जी हां, इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका को फॉलोवर्स करने वालों की संख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ के पार हो गयी है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 May 2019 10:46 AM GMT
Priyanka Chopra Jonas के इंस्टाग्राम पर हुए 40 Million फॉलोवर्स, बनी पहली भारतीय सेलिब्रिटी
X

मुम्बई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामना आ रही हैं। मिली जानकरी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के दीवानों की संख्या पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। जी हां, इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका को फॉलोवर्स करने वालों की संख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ के पार हो गयी है।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा।

यह भी देखें... झारखंड बोर्ड: 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में राधेश्याम और कॉमर्स में अमीषा ने किया टॉप

शेयर किए इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर इस बात की खुशी साफ दिख रही है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 40 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है। प्रियंका ऐसी पहली भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं।

जिन्होंने सोशल मीडिया पर 40 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया हो। अभी तक कोई भी बॉलीवुड स्टार इस जादुई आंकड़े को छू नहीं पाया है। निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के फॉलोवर्स देश के साथ- साथ विदेश में भी बढ़ गए है।

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। इस शादी को कवर करने के लिए देश विदेश की मीडिया जोधपुर पहुंच गई थी। निक और प्रियंका की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गयी थी। शादी के बाद हनीमून फोटो, फैमली वेकेशन, अवार्ड नाईट की तस्वीरें भी दर्शकों ने खूब पसंद की थी।

यह भी देखें... भारत की विश्व कप टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी : गंभीर

इसके बाद प्रियंका के दीवानों की संख्या अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती दिखाई दी थी और अब ये संख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ के पार हो गई है जोकि बहुत बड़ी खबर है। प्रियंका बहुत जल्द 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका पिछले दिनों भारत आई थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story