×

जानिए प्रियंका चोपड़ा के किडनैप होने की खबर की क्या है सच्चाई

suman
Published on: 1 Nov 2017 9:08 AM GMT
जानिए प्रियंका चोपड़ा के किडनैप होने की खबर की क्या है सच्चाई
X

मुंबई:खबर है कि प्रियंका चोपड़ा किडनेप हो गई है। दरअसल प्रियंका अभी न्यूयॉर्क में अमेरिकन टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में पीसी इस शो के लिए किडनैपिंग सीक्वेंस शूट कर रही थीं, जिसके कुछ फोटोज सामने आए हैं। इस दौरान पीसी स्टाइलिश कैजुअल अवतार में थीं। व्हाइट टी-शर्ट के साथ इन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी। वहीं, एंकल लेंथ लेदर बूटीज और ब्लैक एविएटर ग्लेयर्स में प्रियंका बहुत ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं।'क्वांटिको 3' सिर्फ 13 एपिसोड्स का ही होगा, जबकि इसके दूसरे सीजन में 22 एपिसोड्स थे। इसके अलावा प्रियंका ने अपने दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ए किड लाइक जैक( 'A Kid Like Jake' )और इज नॉट इट रोमॉन्टिक('Isn’t It Romantic?') भी कुछ समय पहले ही रैपअप की है।

यह भी पढ़े: मैरी कॉम के बाद अब प्रियंका चोपड़ा बनेगी उड़नपरी, दौड़कर लहराएंगी परचम

suman

suman

Next Story