Krrish 4 के लिए Priyanka Chopra ने ली मोटी फीस, शूटिंग से पहले Hrithik Roshan संग की पार्टी

Priyanka Chopra Krrish 4 Fees: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 के लिए 30 करोड़ रुपए फीस चार्ज किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 April 2025 6:41 PM IST (Updated on: 12 April 2025 7:06 PM IST)
Krrish 4 Priyanka Chopra Fees
X

Krrish 4 Priyanka Chopra Fees

Krrish 4 Priyanka Chopra Fees: ऋतिक रोशन अपनी सबसे चर्चित फिल्म कृष 4 की वजह से खबरों में बनें हुए हैं, कुछ हफ्ते पहले ही कृष 4 मूवी का ऑफिशियल ऐलान किया गया, वहीं बीते दिनों खबरें आईं कि कृष 4 में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी, हालांकि ये खबर अभी तक कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन जहां तक है ये खबर पक्की बताई जा रही है, वहीं अब तो यह भी अपडेट सामने आया है कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए कितनी फीस ले रहीं हैं, जी हां! अमाउंट सुन तो आपके होश ही उड़ जाएंगे, आइए फिर बताते हैं।

कृष 4 प्रियंका चोपड़ा फीस (Priyanka Chopra Krrish 4 Fees)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म SSMB 29 की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं, बता दें कि ये फिल्म राजामौली बना रहें हैं, जिसमें महेश बाबू अहम भूमिका में हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने एक बॉलीवुड फिल्म कृष 4 भी साइन कर दी है, जिसके लिए वे करोड़ों रुपए ले रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 के लिए 30 करोड़ रुपए फीस चार्ज किया है।


यदि प्रियंका चोपड़ा ने कृष 4 के लिए 30 करोड़ रुपए फीस ली है तो इस तरह से वे एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बन गईं हैं। कृष 4 से जुड़ी अपडेट आए दिन आतीं रहतीं हैं, लेकिन मेकर्स द्वारा अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, फैंस तो अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहें हैं।

मिलें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा (Hrithik Roshan Priyanka Chopra Photo)

जहां बीते दिनों ही खबरें आईं कि प्रियंका चोपड़ा को कृष 4 के लिए कास्ट किया गया है, वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पार्टी करते दिख रहें हैं, जी हां! ऋतिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर आ रहीं हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी फोटो में हैं।

ऋतिक रोशन करेंगे निर्देशित (Krrish 4 Director)

कृष 4 से जुड़ी दिलचस्प बात तो यह है कि ऋतिक रोशन ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, इस फिल्म से वे डायरेक्शन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले 'कृष' की बाकी तीनों फ्रेंचाइजी का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था, और अब कृष 4 को उनके बेटे Hrithik Roshan डायरेक्ट करेंगे। उम्मीद है कि 'कृष 4' की शूटिंग साल 2026 की शुरुआत में शुरू होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story