TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

प्रियंका के घर से सिर्फ 5 ब्लॉक दूर हुआ न्यूयॉर्क हमला, ट्विटर पर जताई संवेदना

suman
Published on: 1 Nov 2017 9:19 AM GMT
प्रियंका के घर से सिर्फ 5 ब्लॉक दूर हुआ न्यूयॉर्क हमला, ट्विटर पर जताई संवेदना
X

मुंबई: न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में लोगों को टक्कर मारकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी। न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 8 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए हैं। लेकिन पूलिस ने इस हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर की तरफ बताई जा रही है। वह जगह प्रियंका के घर से सिर्फ 5 ब्लॉक दूर हैं जहां पर हमला हुआ था। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और क्राइम थ्रिलर ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग की वजह से न्यूयॉर्क में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है, यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है। मैं काम से कार में लौट रही थी, उदासी फैलाने वाले सायरंस की आवाज इस बात का एहसास कराती है कि दुनिया की क्या हालत हो चुकी है...शांति...।

प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। और हादसे का शिकार हुए लोगों को एक और ट्वीट कर संवेदना जताई है। प्रियंका ने कहा है कि इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं। उन्होंने ये भी बताया कि हादसा मेके घर से 5 ब्लॉक हुआ दूर हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि किसी ने इस तरह लोगों पर हमला किया है। वैसे प्रशंसकों को खुशी है कि प्रियंका सुरक्षित हैं और सभी अपने विचारों को ट्वीटर पर सांझा कर रहें हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया थाः एनवायसी...हमेशा की तरह जिंदादिल...आई लव यू...इस त्रासदी के शिकार परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

suman

suman

Next Story