×

हॉर्पर बाजार ने प्रियंका चोपड़ा को 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में किया है शामिल

suman
Published on: 3 Feb 2017 8:25 AM GMT
हॉर्पर बाजार ने प्रियंका चोपड़ा को 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में किया है शामिल
X

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा का विषय हैं। हाल ही में प्रियंका ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा खबर है कि प्रियंका ने हार्पर बाजार की बेस्ट 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में जगह बनाई है।

आगे पढ़ें...



बता दें कि प्रियंका ने ट्वीटर पर लिस्ट का लिंक साझा करते हुए लिखा, मुझे इन खास लोगों के साथ बेस्ट 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में शामिल करने के लिए शुक्रिया,.हार्पर बाजार.. ।

ब्री लॉर्सन, डकोटा जॉनसन, एमिलिया क्लार्क, मार्गोट रोबी, गल गडोट, डकोटा फैनिंग और एली फैनिंग जैसी वर्ल्ड ब्यूटीज इसमें शामिल हैं।

suman

suman

Next Story