×

प्रियंका-निक ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, लोगों से की ये अपील

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिर एक बार पति निक जोनस के संग मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद राशि दी है।  बता दें कि  बाढ़ के कारण असम में काफी भयंकर स्थिति बनी हुईं हैं। लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 July 2020 2:55 AM GMT
प्रियंका-निक ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, लोगों से की ये अपील
X

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिर एक बार पति निक जोनस के संग मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद राशि दी है। बता दें कि बाढ़ के कारण असम में काफी भयंकर स्थिति बनी हुईं हैं। लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है और वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

यह पढ़ें...केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज लॉकडाउन का अंतिम दिन

पीसी और निक ने असम की बाढ़ में राहत पहुंचाने के लिए दान किया है। ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। सोशल मीडिया दो ऐसे संगठनों का नाम शेयर किया है, जिन्हें कोई भी दान कर सकता है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा-' हम सभी अभी भी वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपट रहे हैं, भारत का एक राज्य असम एक और बड़े संकट से जूझ रहा है।

मानसून की भारी बारिश से आई बाढ़ से यह तबाह हो गया, लाखों लोगों का जीवन इससे प्रभावित हो गया।' प्रियंका ने लिखा-'उन्हें हमारे अटेंशन और सपोर्ट की आवश्यकता है। मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों की डिटेल शेयर कर रही हूं जो असम में ग्राउंड लेवल पर कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। हमने और निक ने बाढ़ में राहत पहुंचाने के लिए दान किया है। ऐसे संगठनों का समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें। निक ने भी यही संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया।

यह पढ़ें...दिल्ली के खेड़ा खुर्द में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक

बता दें कि प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। 2016 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी जिसके बाद वे राज्य के कई कैम्पेन्स का हिस्सा रहीं।बता दें कि इससे पहले प्रियंका और निक ने कोरोनो वायरस रिलीफ फंड के लिए भी दान किया था और उन सभी भारतीयों, अमेरिकियों और चैरिटी करने वाले लोगों के लिए लिंक शेयर किए थे, जिन्हें उन्होंने दान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान किया था।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story