×

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास लेने जा रहे तलाक! एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Priyanka Chopra Nick Jonas Divorce: हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनास सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद उनके पति संग तलाक की अफवाहों का बाजार गर्म है। अब एक्ट्रेस ने खुद कमेंट कर बताया है कि वह पति से तलाक लेना चाहती हैं या नहीं?

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 23 Nov 2021 3:18 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास लेने जा रहे तलाक! एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
X

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास (फोटो साभार- इंस्टाग्राम) 

Priyanka Chopra Nick Jonas Divorce: हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल (Bollywood Desi Girl) यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Instagram) से अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास (Nick Jonas) का सरनेस हटा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद उनके फैंस इस सोच में पड़ गए कि क्या प्रियंका अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं? क्या दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं?

अब इन अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसने साफ जाहिर कर दिया है कि एक्ट्रेस अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं या फिर दोनों एक साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं। दरअसल, निक जोनास ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम (Nick Jonas Instagram) पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो (Nick Jonas Video) शेयर किया है, जिसमें निक हार्ड वर्कआउट करते नजर आ रहेे हैं। इस वीडियो पर प्रियंका ने भी कमेंट किया है।

पति की वीडियो पर प्रियंका का कमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।" इसी के साथ एक्ट्रेस ने आंखों में प्यार और दिल वाले इमोजी भी एड किए हैं। अब प्रियंका के इस कमेंट से साफ जाहिर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और वो अपने पति से तलाक नहीं लेना चाहती हैं। प्रियंका के इस कमेंट के बाद उनके फैंस को भी राहत मिली है।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले उनकी मां (Priyanka Chopra Mother) मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा और दामाद निक जोनास के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब बकवास है। इस तरह की अफवाहें न फैलाएं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2018 में हुई थी प्रियंका निक की शादी

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से हिन्दू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रिवाजों के साथ 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace of Jodhpur) में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और मंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। उनके रिसेप्शन पार्टी में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुई थी। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब प्रियंका हॉलीवुड शो और फिल्मों में काम करने के लिए अमेरिका गई थीं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story