×

प्रियंका के घर की ख़ामोशी कुछ कहती है! साल में एक बार आता है परिवार

देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा का पैतृक घर उनकी शादी के मौके पर सूना पड़ा है। वही, मुंबई के घर रोशनी से जगमगा रहे है।

Manali Rastogi
Published on: 29 Nov 2018 6:20 AM
प्रियंका के घर की ख़ामोशी कुछ कहती है! साल में एक बार आता है परिवार
X
प्रियंका के घर की खामोसी कुछ कहती है! साल में एक बार आता है परिवार

बरेली: देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पैतृक घर उनकी शादी के मौके पर सूना पड़ा है। वही, मुंबई के घर रोशनी से जगमगा रहे है। एक जानकारी के मुताबिक, प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के बाद चोपड़ा परिवार ने धीरे-धीरे बरेली से पलायन कर लिया और अपना चलता हुआ कस्तूरबा नाम का हॉस्पिटल बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: रिव्यू: फिल्म ‘2.0’ देखने से पहले पढ़ें इसकी शानदार कहानी

लोग बताते है कि प्रियंका के पिता को बरेली के लोग बेहद पसंद थे यही कारण रहा उन्होंने बरेली के लोगों से अपना रिश्ता जोड़ा रखा। अशोक चौपड़ा को संगीत का बड़ा शौक था जब भी उन्हें मौका मिलता तो बरेली में अपने हुनर का प्रदर्शन किया करते थे। आज प्रियंका के पैतृक निवास पर अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा दोबारा बने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति

इसके वाबजूद बरेली के लोग प्रियंका की शादी से जुड़ी हर बात को जानना चाहते है। आपको बताते चले कि प्रियंका का बचपन सीबीगंज की कैम्फर कॉलोनी के साथ सिटी स्टेशन के पास अर्क नम्बर 4 की कोठी से लगी चड्डा जी की गली में गुजरा है। प्रियंका की मां ने डॉक्टर मधु चोपड़ा ने अर्क नम्बर 4 के पास अपना निजी हॉस्पिटल बनाने के मकसद से यह बिल्डिंग बनवाई थी लेकिन निर्माण लागत और बिल्डिंग बढ़िया बनने के चलते डॉक्टर दंपत्ति ने इस जगह पर हॉस्पिटल चलाने का ख्याल छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों को घर बैठे पेंशन देने का किया वादा

प्रियंका के घर पर पिछले कई वर्षों से तैनात परमेश्वर पांडे ने बताया कि प्रियंका का परिवार यहां साल में कभी कभी एक दो घंटे के लिए नैनीताल होते बरेली पहुंचता है। लेकिन हर वर्ष आते जरूर है। वही, प्रियंका की शादी में जाने के मामले में कहा उसे किसी तरह का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। मेडम भी जानती है कि वह अकेला रहता है शायद इसलिए उसे नहीं बुलाया गया है। पांडे ने यह भी बताया कि प्रियंका की शादी की तैयारी मुंबई में चल रही है। बरेली में उसे परिवार के किसी भी शख्स द्वारा आवास को सजाने के लिए नहीं कहा है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!