×

Nick-Priyanka Holi: निक ने दौड़ाकर लगाया प्रियंका को रंग, फेस एक्सप्रेशन देख छूट जायेगी हंसी

Nick-Priyanka Chopra Holi: प्रियंका चोपड़ा भले ही इंडिया को छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गईं हों, लेकिन वे अपने देश के हर त्यौहार को बहुत ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने होली की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह अपने परिवार संग होली खेलते नजर आ रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 March 2023 7:17 AM GMT (Updated on: 9 March 2023 7:32 AM GMT)
Nick-Priyanka Chopra Holi
X

Nick-Priyanka Chopra Holi (Photo- Social Media)

Nick-Priyanka Chopra Holi: रंगों का त्यौहार होली भले ही बीत चुकी हो, लेकिन अभी भी लोग रंग और गुलाल के रंग में रंगे नजर आ रहें हैं। भला ऐसे में हमारे सेलेब्स कैसे पीछे रहते, सभी ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए और अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ खूब होली खेली।

बॉलीवुड सितारों ने होली में खूब धमाचौकड़ी की, जिसकी गवाही उनकी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें दे रहीं हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने भी होली के जश्न की एक फोटो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है, जिसमें वह कलरफुल रंगों में डूबी नजर आ रहीं हैं।

विदेश में मनाई होली

प्रियंका चोपड़ा भले ही इंडिया को छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गईं हों, लेकिन वे अपने देश के हर त्यौहार को बहुत ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने इस साल भी होली के खास इंतजाम किए, उन्होंने अपने घर पर होली पार्टी रखी और अपने कुछ करीबी दोस्तों को इनवाइट कर उनके साथ होली खेला।

निक ने दौड़ाकर लगाया प्रियंका को रंग

प्रियंका ने होली सेलिब्रेशन की ज्यादा तस्वीरें तो नहीं शेयर की हैं, लेकिन जो एक फोटो सामने आई है, वह बेहद मजेदार है। उसे देख यकीनन आपकी हंसी छूट जायेगी। उस फोटो में प्रियंका निक से बचते हुए भाग रहीं हैं और वहीं निक दौड़कर प्रियंका को रंग लगाने की कोशिश में दिखाई दे रहें हैं। दोनों का फेस एक्सप्रेशन बेहद कमाल का है। बता दें कि ये फोटो इस साल की नहीं बल्कि पिछले साल की होली की है, जिसे अब एक्ट्रेस ने शेयर की है।


इस मजेदार फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, "सभी को हैप्पी होली। जैसा कि आप कह सकते हो कि हमने इसे बहुत ही सीरियसली ले लिया।"

हाल ही में Nick-Priyanka की रोमांटिक फोटोज आई थी सामने

निक और प्रियंका की रोमांटिक केमिस्ट्री और खूबसूरत बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ अपनी कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की थी, जिसे देख फैंस पानी पानी हो गए थे। एक दूजे में खोए इस कपल की हॉट केमिस्ट्री देखते बन रही थी। एक दूजे में खोए हुए निक और प्रियंका बहुत ही प्यारे लग रहें थे।


"सिटाडेल" के ट्रेलर ने मचाया तहलका

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म "सिटाडेल" बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला। "सिटाडेल" में एक्ट्रेस के लुक से फैंस काफी इम्प्रेस हुए और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story