OMG: बर्थडे पर निक ने की सरेआम की प्रियंका के साथ ऐसी हरकत

suman
Published on: 16 Sep 2018 10:15 AM GMT
OMG: बर्थडे पर निक ने की सरेआम की प्रियंका के साथ ऐसी हरकत
X

मुंबई: हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के बर्थडे के खास मौके पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में निक और प्रियंका चोपड़ा सरेआम लिपलॉक करते नजर आ रहे है। ये वीडियो एक इवेंट की है। यहां उनके फैंस ने उनको बर्थडे विश करने और सेलिब्रेट करने के लिए केक का आयोजन किया था।

ऐसे में ये माहौल देखकर निक काफी खुश हुए और उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए प्रियंका का गले लगाया और किस किया। वीडियो में निक अपने छोटे भाई जो जोनास को भी गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो काफी पंसद और शेयर कर रहे हैं। 16 सितंबर यानि आज निक 26 साल के हो गए हैं।

18 जुलाई को प्रियंका के बर्थडे पर जहां निक ने सारा दिन उनके साथ सेलिब्रेशन कर गुड टाइम स्पेंड किया था वहीं निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की इस तस्वीर को देखने के बाद साफ है कि निक के बर्थडे को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए प्रियंका कोई भी कमी नहीं छोड़ने वाली हैं।

suman

suman

Next Story