×

हॉलीवुड के ये बड़े स्टार प्रियंका-निक की शादी में करेंगे शिरकत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Manali Rastogi
Published on: 18 Oct 2018 7:03 AM
हॉलीवुड के ये बड़े स्टार प्रियंका-निक की शादी में करेंगे शिरकत, यहां देखें पूरी लिस्ट
X

मुंबई: बॉलीवुड कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ दो दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसा हम नहीं रिपोर्ट्स कह रही हैं। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। वहीं, शादी के फंक्शन 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की प्रियंका और निक की शादी के मौके पर कौन-कौनसे गेस्ट शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: #MeToo: जानें सलमान खान और उनके भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पूजा शर्मा के बारे में

गेस्ट की लिस्ट में हॉलीवुड के कई सितारें शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि निक तो हॉलीवुड से ताल्लुक रखते ही हैं, साथ में प्रियंका भी हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। वहीं, दोनों सितारों ने "बेवॉच" में साथ काम किया है। ऐसी स्थिति में "बेवॉच" की पूरी टीम इस दौरान उपस्थित रहेगी।

हॉलीवुड के अलावा इस शादी में मेगन मार्कल भी शामिल होंगी क्योंकि वो प्रियंका की खास दोस्त हैं। प्रियंका भी मेगन कि शादी में शामिल हुई थीं। बता दें, कुछ समय पहले ही मेगन की प्रिंस हैरी के साथ शादी हुई थी। इन सबके अलावा प्रियंका व निक के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही इस शादी में शिरकत करेंगे।

हालांकि, अभी प्रियंका और निक की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में शादी कही और भी हो सकती है। यही नहीं, मेहमानों की लिस्ट भी घट और बढ़ सकती है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!