×

Priyanka Chopra ने शेयर किया पूल साइड Video, पूँछा बताइये गाने का नाम

Priyanka Chopra ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपने लॉस एंगेल्स के मैंशन में पूल साइड का लुफ्त उठाती नज़र आ रहीं हैं। प्रियंका ने गाने भी बजा रखें है।

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 29 April 2022 4:23 AM GMT (Updated on: 29 April 2022 5:28 PM GMT)
Priyanka Chopra
X

 Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपने लॉस एंगेल्स के मैंशन में पूल साइड का लुफ्त उठाती नज़र आ रहीं हैं। प्रियंका ने 90 के दशक के गाने भी बजा रखें है और वो अपने फैंस से पूछ रही हैं कि वो ये बताये कि ये कौन सा गाना है।

प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने पति और सिंगर निक जोनस और बेटी माल्टी मार्ली जोनस चोपड़ा के साथ लॉस एंगेल्स में रह रहीं हैं। उनकी बेटी का जन्म इस साल की शुरुआत में ही हुआ है। प्रियंका अक्सर ही अपने लॉस एंगेल्स के घर की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि "जब आपको अचानक से कुछ समय अपनी देखभाल के लिए मिलता है,साउंड ऑन !! क्या आप इन गानों को पहचान सकते हैं जो में सुन रही हूँ ? कमैंट्स कर के बताइये।"

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे जो गाने बज रहे है उसकी केवल शुरुआत की म्यूजिक ही है जिसे सुन कर प्रियंका ने अपने फैंस को उन्हें पहचानने को बोला है। प्रियंका इन गानों को सुनकर पूल में रिलैक्स करती नज़र आ रहीं हैं। सभी हिंदी गाने है, जिनमे शामिल है ,दिल है की मानता नहीं फिल्म का टाइटिल ट्रैक,उसके बाद बहो में चले आओ,नीले नीले अम्बर पर,बिन तेरे सनम गाने का रीमिक्स वर्जन और भीगी भीगी रातों में का रीमिक्स सांग। एक और फोटो में प्रियंका काफी कूल अंदाज़ में नज़र आ रही हैं जिसमे वो काले रंग के स्विम सूट में नज़र आ रहीं हैं।

प्रियंका के फैंस भी उनके इस पोस्ट पर जमकर कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। किसी ने लिखा है आप बेहद गॉर्जियस हो ,वही किसी अन्य यूजर ने कमेंट किया है आपकी उम्र पता ही नहीं चलती,आपकी स्किन काफी ग्लो कर रही है आप परफेक्ट हो। " प्रियंका के चैलेंज को भी काफी यूजर एक्सेप्ट कर रहे हैं और गाने गेस करते नज़र आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,"ये सभी गाने मेरे फेवरेट हैं। " प्रियंका की पॉपुलैरिटी केवल भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनको विदेशों में भी पसंद किया जाता है। यही वहज है कि उनके इस पोस्ट पर कई विदेशी यूजर भी है जो इंडियन यूजर से पूछते नज़र आ रहे है कि ये गाने कौन से हैं।

प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वो हॉलीवुड की फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग टू मी' मेंदिखेंगी। हालांकि पहले इस फिल्म का नाम 'टेक्स्ट फॉर यू' रखा गया था। ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी, 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में वो अमेरिकन एक्टर सैम ह्यूगन के साथ रोमांस करेंगी। 'इट्स ऑल कमिंग टू मी' साल 2016 में आई जर्मन फिल्म का रीमेक है। ये फिल्म भी राइटर सोफी क्रैमर की नोवल पर आधारित थी। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हॉलीवुड की फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आई थीं। अब वो वेब सीरीज सिटाडेल में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास हिंदी फिल्म भी है। प्रियंका की हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। ये फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है। इसकी कहानी कुछ 'दिल चाहता है' जैसी होगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर बना रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story