TRENDING TAGS :
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म द लव अगेन में नज़र आएंगे निक जोनस,फैंस हुए एक्साइटेड
Priyanka Chopra Hollywood Film: प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन के साथ अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं। इस फिल्म में प्रियंका के पति निक जोनास भी गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आएंगे।
Priyanka Chopra Hollywood Film (Image Credit-Social Media)
Priyanka Chopra Hollywood Film: प्रियंका चोपड़ा के लिए ये साल काफी बेहतरीन रहा है। इंटरनेशनल सुपरस्टार प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीँ द लव अगेन का ट्रेलर मंगलवार की रात, 14 फरवरी, 2023 को सामने आया। साथ ही प्रियंका सैम ह्यूगन के साथ अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में प्रियंका के पति निक जोनास भी गेस्ट अपीयरेंस में नज़र आएंगे। जिसमे प्रियंका के फैंस का उत्साह और भी ज़्यादा बढ़ा दिया है।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द लव अगेन के लिए एक्ससाइटेड हैं फैंस
इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा के फैंस उन्हें जल्द ही हॉलीवुड फिल्म द लव अगेन में देखने के लिए रोमांचित हैं क्योंकि लंबे समय से प्रतीक्षित प्रियंका इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सैम ह्यूगन के साथ अपनी हालिया हॉलीवुड तस्वीर में, प्रियंका प्यार पाने के लिए एक कठिन खोज पर हैं। फिल्म में निक जोनस ने गेस्ट अपीयरेंस दिया है। जिसने प्रियंका निक फैंस को और भी ज़्यादा रोमांच से भर दिया है। फिलहाल दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देख फैंस के ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। निक के साथ प्रियंका एक कार में दिखाई जातीं हैं जहाँ दोनों काफी इंटिमेट होने की कोशिश में नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों पसंद आ रहा है जिससे इसके भारत में हिट होने की भी उम्मीद की जा रही है।
फिल्म द लव अगेन
जिम स्ट्रॉस द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म कैरोलिन हर्फर्थ द्वारा 2016 की जर्मन फिल्म "एसएमएस फर डिच" का रूपांतरण है। एक भावुक महिला को रोमांटिक ड्रामा लव अगेन में फिर से प्यार मिलता है, जो एक मार्मिक कहानी होने का वादा करता है। फिल्म 12 मई, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी मीरा (प्रियंका चोपड़ा) पर है, जो एक ऐसी महिला है जिसने अपने मंगेतर को अचानक मौत में खो दिया और अब वो अपना जीवन जीने की कोशिश कर रही है। वो उसे अपने पुराने नंबर पर टेक्स्ट (मैसेज) करना जारी रखती है, जिसका उपयोग अब रॉब बर्न्स (ह्यूगन) द्वारा किया जा रहा है। जब रोब मीरा की ईमानदारी और उसके मैसेजस से प्रभावित होकर उसके प्यार में पड़ जाता है, तो दोनों प्यार के रास्ते पर निकल पड़ते हैं।