×

Priyanka Chopra ने शेयर की अपनी बेटी के साथ बेहद क्यूट तस्वीर, फैंस और सेलेब्स कर रहे कमैंट्स

Priyanka Chopra with her Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्ही परी की फोटो शेयर की थी वहीँ अब उन्होंने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमे वो प्रियंका की गोदी में नज़र आ रही हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 8 July 2022 5:25 AM GMT
Priyanka Chopra with her Daughter
X

Priyanka Chopra with her Daughter (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra with her Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहती हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहतीं हैं। रिसेंटली पिग्गी चोप्स ने अपनी बेटी मालती के साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। वो और निक जोनस कुछ समय पहले ही माता पिता बने है। जिसके बाद प्रियंका ने अपनी नन्ही परी की फोटो शेयर की थी वहीँ अब उन्होंने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की है जिसमे वो प्रियंका की गोदी में नज़र आ रही हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही माँ बनी है। वहीँ अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे वो अपनी बेटी के साथ मस्ती करती दिख रहीं हैं। तस्वीर में प्रियंका किसी फ्रेंड के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर में बैकग्राउंड काफी प्यारा नज़र आ रहा है। साथ ही प्रियंका और मालती की ये क्यूट मदर डॉटर पिक्चर सभी को खूब पसंद आ रही है। फैंस उनकी इस पिक्चर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। आप भी देखिये प्रियंका और उनकी बेटी का ये ख़ास अंदाज़।

फोटो में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) को गोद में ले रखा है और वो अपनी दोस्त के साथ बैठीं हैं। दोनों कैमरे को पोज़ देती नज़र आ रही हैं। लेकिन तस्वीर में प्रियंका ने मालती का चेहरा छुपा रखा है। प्रियंका ने लाइट ब्लू डेनिम शॉर्ट और ब्लैक बूट्स पहन रखा है। वहीँ मालती ने लाइट पिंक ड्रेस पहनी हुई है जिसमे वो बेहद क्यूट लग रही है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस भी खूब कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं। वहीँ सेलेब्स भी प्रियंकी की उस तस्वीर पर कमेंट करते दिख रहे हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है ,'22 साल हो गए गिनते हुए और अब अपने बच्चों के साथ।'

गौरतलब है कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस इसी साल जनवरी में माता-पिता बन गए हैं। इसके पहले निक और प्रियंका ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था कि मालती अपने जन्म के बाद 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी उसके बाद वो घर आई। इसके बाद प्रियंका ने मल्टी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story