×

Parineeti Chopra Wedding: परिणीति से नाराज हैं प्रियंका चोपड़ा? बताई शादी में ना आने की वजह

Parineeti Chopra Wedding: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल नहीं होने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई है।

Ruchi Jha
Published on: 23 Sep 2023 4:41 AM GMT (Updated on: 23 Sep 2023 6:13 AM GMT)
Parineeti Chopra Wedding: परिणीति से नाराज हैं प्रियंका चोपड़ा? बताई शादी में ना आने की वजह
X

Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल उदयपुर में सात फेरे लेने वाला है, जहां सभी परिवार वाले और दोस्त शामिल होंगे। लेकिन इस बीच ऐसी खबर सामने आ रही है कि इस शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होंगी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि प्रियंका अपनी बहन की शादी में नहीं आ पा रही हैं?

प्रियंका ने दी परिणीति को शादी की शुभकामनाएं

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक प्यार भरा नोट लिखकर परिणीति को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट में परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ''मुझे उम्मीद है कि इतने बड़े दिन पर तुम बेहद खुश होगी मेरी लिटिल वन। तुम्हें हमेशा ढेर सारा प्यार।'' प्रियंका ने इस पोस्ट में राघव चड्ढा को भी टैग किया है।

क्या शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति और राघव को बधाई तो दे दी है, लेकिन इस बीच प्रियंका के शादी में आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जी हां..कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका वर्क कमिटमेंट्स के चलते शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगी। वहीं, कुछ में कहा गया है कि वो अमेरिका से रवाना हो चुकी हैं और शादी में हिस्सा लेने के लिए बेटी मालती के साथ इंडिया आ रही हैं। वहीं उनके पति निक जोनस शादी में इंडिया नहीं आएंगे। अब देखना यह होगा कि प्रियंका अपनी छोटी बहन की शादी में आती हैं या नहीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में इंडिया आई थीं।

शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल

बता दें कि 22 सितंबर 2023 की सुबह परिणीति और राघव को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद कपल और उनका परिवार उदयपुर पहुंचा था। उदयपुर में परिणीति और राघव का भव्य स्वागत भी किया गया था। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते थे कि उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर होर्डिंग पर परिणीति और राघव की तस्वीर के साथ वेलकम लिखा हुआ था। बता दें कि कपल की शादी के अन्य फंक्शन 22 सितंबर से उदयपुर में शुरू हो चुके हैं।

इस खास अंदाज में परिणीति को लेने आएंगे राघव

खबरों की मानें, तो राघव और परिणीति उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी करेंगे। इस दिन राघव की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में की जाएगी और उसके बाद राघव अपनी परिणीति को नाव से लेने लीला पैलेस पहुंचेंगे। इस नाव की सजावट मेवाड़ी कल्चर के अनुसार की जाएगी। एक तरह से देखा जाए तो राघव अपनी दुल्हन को एकदम यूनिक स्टाइल में लेने आएंगे, क्योंकि आज से पहले शायद ही कोई दूल्हा इस स्टाइल में अपनी दुल्हन को लेने आया होगा।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story