TRENDING TAGS :
Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाई अपनी बेटी की झलक, क्यूट फोटो देखकर आपको भी आ जायेगा प्यार!
Priyanka Chopra Daughter: : पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनास की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
Priyanka Chopra Daughter (Image Credit-Social Media)
Priyanka Chopra Daughter: पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनास की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फैंस ये देखने को काफी एक्साइटेड हैं कि क्या वो प्रियंका या निक जोनास या दोनों से मिलती जुलती है? आइये देखते हैं कैसी दिखतीं हैं मालती।
गौरतलब है कि 1 दिसंबर, 2018 को, एक हाई-प्रोफाइल हस्तियां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास राजस्थान में शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल का ये शादी समारोह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन था जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जल्द ही, 15 जनवरी, 2022 को, प्रियंका और निक ने सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे, मालती मैरी चोपड़ा जोनास नाम की एक बेटी का वेलकम किया। और तब से प्रियंका और निक माता-पिता के रूप में हर पल का आनंद ले रहे हैं।
लेटेस्ट अपडेट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, हम उनकी बेटी का आधा चेहरा देख सकते हैं, उसकी आँखों को उन्होंने गर्म ऊनी टोपी से ढका हुआ था। इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, प्रियंका ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन दिया, जिसमें लिखा था, "मेरा मतलब है ..." दिल की आंखों के इमोटिकॉन्स के एक बंच के साथ।
Priyanka Chopra Daughter (Image Credit-Social Media)
प्रियंका चोपड़ा जिनके 83.6 मिलियन से भी ज़्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और उनकी पॉपुलैरिटी केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस हैं।
पिग्गी चोप्स के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट लाइन में हैं। वो जल्द ही अमेरिकी फिल्म 'लव अगेन' में एक्टर सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ दिखाई देंगीं। इसके बाद वो हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल में नज़र आएंगीं।
बॉलीवुड की बात करें तो वो हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रहीं फिल्म में नज़र आएँगी। इस फिल्म के जल्द ही फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।