×

फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में प्रियंका, बनी वर्ल्ड की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस

suman
Published on: 28 Sep 2017 5:04 AM GMT
फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में प्रियंका, बनी वर्ल्ड की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस
X

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जितना नाम कमाया है उतना किसी और बॉलीवुड स्टार ने नहीं कमाया। क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। प्रियंका ने कई अवार्ड्स भी जीते और अब प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धियां है। फोर्ब्स की सालाना सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप-10 टीवी एक्ट्रेसेज की लिस्ट में इस बार प्रियंका का नाम शामिल हुआ है। इस लिस्ट में सोफिया वर्गारा नंबर एक पर हैं। बॉलीवुड में बेहद सफल रही प्रियंका ने क्वान्टिको टीवी शो के जरिए विदेशी टीवी शोज में एंट्री की थी। इसके अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के रिबूट वर्जन में काम करके भी अपनी पहचान को मजबूत किया। लगभग 1 करोड़ डॉलर रुपये की कमाई के साथ प्रियंका इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। हाउस ऑफ कार्ड्स के रॉबिन राइट 9वें स्थान पर लुढ़क गए हैं।

यह भी पढ़ें...ग बॉस11 के घर में इस बार होगी सपना चौधरी की धमाकेदार एंट्री

इस लिस्ट में 'द बिग बैंग थियरी' के स्टार केले कुको 2 करोड़ 60 लाख डॉलर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एलेन पोम्पेओ और मिंडी कैलिंग 1 करोड़ 30 लाख डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। प्रियंका के लिए यह कामयाबी काफी खुशी वाली है।

यह भी पढ़ें...गजब रही रणबीर कपूर की प्रेम कहानी, सोनम, दीपिका व कैटरीना भी हुईं दीवानी

ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रियंका न्यूटन के ऑस्कर में जाने से खुश नहीं हैं। इस साल प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर ऑस्कर जाने के सपने बुन रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ से काफी उम्मीदें थीं।

suman

suman

Next Story