×

प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया अपनी मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ का फर्स्ट लुक

By
Published on: 2 Sep 2016 6:26 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया अपनी मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ का फर्स्ट लुक
X

मुंबई: बॉलीवुड की क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ओर जहां आजकल हॉलीवुड में शूटिंग को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी एक मराठी फिल्म का पोस्टर जारी करके एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है। जी हां, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के पोस्टर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। यह फिल्म खुद प्रियंका चोपड़ा के ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन’ के तले बनी है।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या कहना है क्या लिखा है प्रियंका चोपड़ा ने

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि ‘मेरी पहली मराठी फिल्म का पोस्टर पर्पल पेबल पिक्चर्स को बधाई। गणपति बप्पा मोरया। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म के दो गाने भी ट्विटर पर शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘गणेश चतुर्थी के अवसर पर मैं अपनी फिल्म के गाने जारी करने में काफी ख़ुशी महसूस कर रही हूं।’ बता दें कि इस फिल्म को राजेश पुष्कर ने डायरेक्ट किया है।

आगे की स्लाइड में देखिए वेंटिलेटर के गणेश चतुर्थी के लिए जारी किए गए गाने

बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके चलते कुछ लोग कह रहे हैं कि वे जल्द ही न्यूयॉर्क में ही बस जाएंगी लेकिन उन्होंने इन सारी बातों को महज एक अफवाह बताया है



Next Story