×

तो इस वजह से नहीं आई परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच

Priyanka Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी में उनकी बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थी। अब इसकी वजह भी सामने आ गई है।

Ruchi Jha
Published on: 25 Sep 2023 8:54 AM GMT
तो इस वजह से नहीं आई परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच
X

Priyanka Chopra Wedding: आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 24 सितंबर 2024 को उदयपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई है। इस खास मौके पर परिणीति के परिवार, रिश्तेदार और बॉलीवुड के कुछ दोस्त के अलावा कुछ राजनेता भी शामिल हुए थे, लेकिन इस शादी में परिणीति की बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थी, जिसके बाद से हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई? हालांकि, अब इस बात का सही जवाब मिल गया है। खुद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है।

प्रियंका के ना आने पर मधु चोपड़ा ने दिया जवाब

दरअसल, मधु चोपड़ा परिणीति की शादी अटेंड करने के बाद वापस जा रही थीं। तभी पैपराजी ने एयरपोर्ट पर मधु चोपड़ा से परिणीति की शादी से जुड़े कुछ सवाल पूछे और प्रियंका के ना आने की वजह भी पूछी। प्रियंका के शादी ना अटेंड करने पर मधु चोपड़ा ने कहा- 'वो काम कर रही है।' इसके बाद पैपराजी ने पूछा कि शादी कैसी रही? जवाब में मधु चोपड़ा ने कहा- 'बहुत अच्छी रही।' फिर उनसे पूछा कि शादी के जोड़े में परिणीति कैसी लग रही थीं? तो जवाब में मधु चोपड़ा ने कहा- 'वो तो वैसे भी खूबसूरत है और शादी के जोड़े में और भी सुंदर लग रही थी।''

प्रियंका ने दी बहन परिणीति को बधाई

परिणीति की शादी से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका ये शादी अटेंड करेंगी, लेकिन निक जोनस स्किप कर सकते हैं। हालांकि, बाद में ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका भी काम की वजह से इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि, प्रियंका ने परिणीति की शादी से पहले सोशल मीडिया पर उनके लिए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। वहीं अब परिणीति चोपड़ा की वेडिंग फोटोज पर एक्ट्रेस ने खूब प्यार लुटाया है। प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मेरी ब्लेसिंग्स हमेशा तुम्हारे साथ हैं।'


बारात का वीडियो हुआ लीक

बता दें कि इस हाई प्रोफाइल शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। हालांकि, इसके बाद भी बारात का एक वीडियो लीक हो गया है, जहां दुल्हे राजा बारातियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शेरवानी और सर पर शेहरा बाधें काले चश्मे में राघव चड्ढा किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि शादी के बाद कपल दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर रिसेप्शन पार्टी देगा। दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आएंगे।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story