×

व्हाइट हाउस में देसी गर्ल बराक ओबामा संग करेंगी डिनर

Admin
Published on: 29 April 2016 12:38 PM GMT
व्हाइट हाउस में देसी गर्ल बराक ओबामा संग करेंगी डिनर
X

jhh

प्रियंका ने ट्विटर पर की पुष्टि

ट्विटर चैट पर एक फैन को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'हां मैं हिस्सा लूंगी।' 30 अप्रैल को आयोजित डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की अन्य नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस वक्त वे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही फिल्मों में व्यस्त है।

bhhhhhhhh

अमेरिका में भी हैं प्रियंका के फैन

दरअसल, प्रियंका के फैन अमेरिका में भी हैं यही कारण है कि बराक ओबामा इस एक्ट्रेस के साथ डिनर करना चाहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरे थे।

टीवी शो क्वांटिको के जरिए बनाई अमेरिका में पहचान

प्रियंका ने एक एलबम के जरिए अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी टीवी चैनल के लिए रहस्य और रोमांच से भरे शो ‘क्वांटिको’ में काम करके यहां के लोगों के दिलों में जगह बना ली। इस शो में प्रियंका एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Admin

Admin

Next Story