×

कैद हुईं प्रियंका: अकेले बिता रही हैं समय, यहां जानें पूरी वजह

कोरोना वायरस को लेकर जारी तनाव के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी पसंद किया गया था। कुछ समय पहले प्रियंका ने पूरी दुनिया को नमस्ते का महत्व बताया था।

SK Gautam
Published on: 15 March 2020 11:06 AM GMT
कैद हुईं प्रियंका: अकेले बिता रही हैं समय, यहां जानें पूरी वजह
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी करके भले ही विदेश में जाकर रह रही हों लेकिन उनका दिल अभी भी हिन्दुस्तानी है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी हर फोटो और वीडियो वायरल हो जाती है और फैंस को खासा पसंद आती हैं। अब जब पूरी दुनिया कोरोना के साये में जी रही है, तब प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पेट डॉग के साथ क्यूट फोटो शेयर की हैं।

इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग जीनो संग दो तस्वीर शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं- इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित है। ऐसे में जीनो का मुझे गले लगाना कितना अच्छा महसूस करवाता है। अब प्रियंका चोपड़ा कोई पोस्ट शेयर करें और वो वायरल ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता।

प्रियंका के इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ गए हैं और फैंस उनके लिए क्यूट-क्यूट कमेंट लिख रहे हैं।कोई उन्हें हार्ट वाले इमोजी भेज अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है तो कोई उनकी तारीफों में पुल बांध रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपने पेट जीनो से काफी प्यार करती हैं।पहले भी उन्होंने जीनो के साथ मस्ती वाली वीडियो शेयर की है।

ये भी देखें: कोरोना पर बड़ी खबरः स्वस्थ्य होने के बाद भी करना होगा ये काम

नमस्ते पुराना जरूर है लेकिन आज के लिए जरूरी

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर जारी तनाव के बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी पसंद किया गया था। कुछ समय पहले प्रियंका ने पूरी दुनिया को नमस्ते का महत्व बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिखाया था कि नमस्ते किस अंदाज में किया जाता है।उस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था- नमस्ते पुराना जरूर है लेकिन आज के समय में किसी से मिलने का सबसे आसान और जरूरी तरीका है। आप सभी सुरक्षित रहें।

बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पूरी दुनिया ने हिंदुस्तान के नमस्ते का सम्मान करना शुरू कर दिया है। हर कोई एक दूसरे को नमस्ते कर अपने आप को कोरोना से बचाने की कवायत में लगा हुआ है।

ये भी देखें: बंद होगा आपका ATM: RBI ने बदल दिए ये नियम, अभी करें ये काम

SK Gautam

SK Gautam

Next Story