×

प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कहा ''मैं भी यौन शोषण का शिकार हुई हूं''

पिछली बार भी उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़ा किया था और उस वक़्त उन्होंने कहा था कि उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा है। बहरहाल, ये पुरानी बातें थी। अभी ताजा खबर यह है कि प्रियंका न्यूयॉर्क के 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई जहां पर पूरे विश्व भर की महिलाएं भी मौजूद थी। प्रियंका ने यहां पर कहा कि उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा है।

Roshni Khan
Published on: 15 April 2019 5:53 AM GMT
प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कहा मैं भी यौन शोषण का शिकार हुई हूं
X

लखनऊ: प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है और उनके साथ वह खुशी से अपना जीवन बिता रहीं हैं। प्रियंका यूँ तो जल्दी किसी मुद्दे पर बोलना पसंद नहीं करती लेकिन वह जब बोलती हैं, तो बेबाकी से अपनी बात कह जाती हैं।

ये भी देखें:BJP से नाराज हैं ओमप्रकाश राजभर, आज कर सकते हैं दो दर्जन प्रत्याशियों का ऐलान

पिछली बार भी उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़ा किया था और उस वक़्त उन्होंने कहा था कि उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा है।

बहरहाल, ये पुरानी बातें थी। अभी ताजा खबर यह है कि प्रियंका न्यूयॉर्क के 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई जहां पर पूरे विश्व भर की महिलाएं भी मौजूद थी। प्रियंका ने यहां पर कहा कि उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में न्यूयॉर्क के 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थी और वहां पर उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है लेकिन अब एक-दूसरे को सपोर्ट करने पर लोग हमें शांत नहीं करा पाते हैं।

मैंने भी यौन शोषण का सामना किया है, और इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है और हमारे पास हमेशा एक ही आवाज थी बस किसी ने हमारी नहीं सुनी और अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है।'

ये भी देखें:राहुल-प्रियंका आज यूपी में ‘न्याय रथ’ को दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात में गरजेंगे शाह

प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त हॉलीवुड की कई फिल्में कर रही है और साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्में साइन कर रखीं हैं। अभी जल्द ही प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story