×

Puneeth Rajkumar Death: दानवीर थे पावर स्टार पुनीत राजकुमार, निधन के बाद भी किया दान, पूरा देश शोक में डूबा

Puneeth Rajkumar Death: पुनीत ने पहले से ही तय कर दिया था कि उनकी मृत्य के उपरान्त उनकी ऑंखें दान कर दी जाएँ सो उनकी इच्छा के अनुरूप यही किया गया।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 30 Oct 2021 11:10 AM GMT
Puneet Rajkumar
X

 पुनीत राजकुमार (फोटो सोशल मीडिया)

Puneeth Rajkumar Death: कन्नड़ सिनेमा के सुपर स्टार पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) अपने सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। पुनीत ने पहले से ही तय कर दिया था कि उनकी मृत्य के उपरान्त उनकी ऑंखें दान कर दी जाएँ सो उनकी इच्छा के अनुरूप यही किया गया। पुनीत को उनके फैन्स ने (Puneeth Rajkumar Death) पावर स्टार का दर्जा दिया था और वे सही में एक पावर स्टार थे जिन्होंने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पुनीत अपने पिता की दिखाई राह पर चलते हुए हमेशा धर्मार्थ संस्थाओं और संगठनों को दिल खोल कर दान दिया करते थे पुनीत के पिता दिवंगत फिल्म अभिनेता राजकुमार भी बेहद सामाजिक इंसान थे जिन्होंने लोगों की भलाई के लिए अनेकों काम किये थे। पुनीत बेहद विनम्र और दयालु इंसान थे।

पुनीत के धर्मार्थ कार्यों में 45 मुफ्त स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम,19 गौशालाएँ, 1800 बच्चों की मुफ्त शिक्षा की जिम्मेदारी शामिल है। अपने नाम के अनुरूप ही पुनीत कार्य में सदैव सहभागी रहे। यही वजह है कि सिर्फ कन्नड़ ही नहीं बल्कि पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पुनीत राजकुमार बेहद सम्मानित थे और उनके फैन्स उनको सर आँखों पर बैठाते थे। एक पुराने साक्षात्कार में पुनीत ने खुलासा किया था कि उनके गाने से जो भी पारिश्रमिक मिलता है वह दान में जाता है। पुनीत के आकस्मिक निधन से उनके द्वारा संचालित सामाजिक संस्थाओं आदि के रुक जाने का खतरा हो गया है।


पुनीत राजकुमार के सोशल वर्क

- कर्नाटक में पुनीत राजकुमार के 45 स्कूल चलते हैं जिनमें गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

- पुनीत 26 अनाथालयों और 16 वृद्धाश्रमों से जुड़े हुए थे जिन्हें नियमित रूप से मदद की जाती थी।

- पुनीत 1800 बच्चों की शिक्षा का खर्चा खुद उठाते थे।

- पुनीत द्वारा कर्नाटक में 19 गौशाला संचालित की जाती हैं।

- पुनीत ने कोरोना से जंग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का डोनेशन दिया था।

- पुनीते और उनकी मां, मैसूर स्थित शक्ति धर्म आश्रम में नियमित रूप से कल्याणकारी कार्य किया करते थे।

- पुनीत कर्नाटक के ढेरों कन्नड़ मध्यम स्कूलों को नियमित रूप से दान देते थे।

- उन्होंने सीएम प्राकृतिक आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपये का दान दी।

Shweta

Shweta

Next Story