×

Gurmeet Bawa Ka Nidhan: नहीं रही पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा, संगीत जगत में शोक की लहर

Gurmeet Bawa Ka Nidhan: पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 21 Nov 2021 7:55 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2021 8:27 AM GMT)
Gurmeet Bawa Ka Nidhan: नहीं रही पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा, संगीत जगत में शोक की लहर
X

गुरमीत बावा (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Gurmeet Bawa Ka Nidhan: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। पंजाबी लोक गायक (Punjabi Folk Singer) गुरमीत बावा (Gurmeet Bawa) ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो करीब 77 साल की थी। बताया जा रहा है कि गुरमीत बावा बीते काफी समय से बीमार चल रही थी। पंजाब की इस लोक गायक ने अपने टैलेंट के दम पर काफी ज्यादा नाम कमाया, जिसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। गुरमीत बावा के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरमीत बावा ने एयरपोर्ट रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली है। बीते साल उनकी बेटी लाची बावा का भी निधन हो गया था। सिंगर को इससे बेहद सदमा लगा था। जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी और आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सीएम चन्नी ने ट्वीट कर व्यक्त किया दुख

पंजाबी लोक गायक के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुरमीत बावा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी सच्ची संवेदना, विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।

आजतक नहीं टूटा यह रिकॉर्ड

बता दें कि गुरमीत बावा को लंबी हेक की मलिका भी कहा जाता है। आज तक उनका रिकार्ड कोई तोड़ ही नहीं सका है। उनका पंजाबी लोक गायन में 45 सेकेंड की हेक (HEK) का रिकॉर्ड था। गुरमीत बावा ने कई पंजाबी गीत में अपनी आवाज दी है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुरमीत बावा विकीपीडिया (Gurmeet Bawa Wiki Hindi)

गुरमीत बावा बर्थडे (Gurmeet Bawa Birthday)

18 फरवरी 1944

गुरमीत बावा जन्म स्थान (Gurmeet Bawa Birth Place)

कोठे गुरदासपुर, पंजाब

गुरमीत बावा के पति (Gurmeet Bawa Husband)

किरपाल बावा

गुरमीत बावा का पेशा (Gurmeet Bawa Occupation)

सिंगर

गुरमीत बावा बच्चे (Gurmeet Bawa Children)

तीन बेटियां

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story