×

Sidhu Moosewala Mother: सिंगर की मां ने दिया बेटे को जन्म, सामने आई पहली झलक

Sidhu Moosewala Mother: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 17 March 2024 4:25 AM GMT (Updated on: 17 March 2024 4:34 AM GMT)
Sidhu Moosewala Mother
X

Sidhu Moosewala Mother (Image Credit: Social Media)

Sidhu Moosewala Mother: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता पिछले कुछ दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में थे। अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। इस बात की जानकारी खुद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। उन्होंने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे का जन्म

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।'' इसे शेयर करने के साथ ही बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। वो उसे गोद में लेकर बैठे हैं और साथ में सिद्धू की तस्वीर भी है। फैंस इस तस्वीर के सामने आने के बाद उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का निधन साल 2022 में हुआ था। 29 मई 2022 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। ऐसे में उनके माता-पिता को वारिस खातिर आईवीएफ तकनीक की मदद लेनी पड़ी और इस तकनीक से उन्होंने अपने छोटे बेटे का स्वागत किया है। अब सिद्धू के भाई के जन्म की खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लगा दी है। फैंस और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story