×

Pushpa 2: Budget : पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले की 1000 करोड़ तक की कमाई

Pushpa 2: The Rule Budget : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर आते ही फिल्म इस कदर सोशल मीडिया पर छा गई कि फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ो कमा लिया

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 11 April 2024 11:12 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 9:24 AM GMT)
Pushpa 2: The Rule Budget
X

Pushpa 2: The Rule Budget

Pushpa 2: The Rule Budget: अल्लू अर्जुन एक ऐसे स्टार है, जिनको ना केवल टॉलीवुड में ही अपितु बॉलीवुड में भी बहुत पसंद किया जाता है। अल्लू अर्जुन के फैंस आपको हर जगह मिल जाएंगे। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा किसको नहीं याद है फिल्म इतनी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी कि अब पुष्पा 2 (Pushpa 2) का रीमेक बन रहा है। जिसका टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है। फिल्म का टीजर You Tube पर आते ही इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है कि लगातार नंबर वन पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। और अबतक इस टीजर को 50 मिलियन तक व्यूज मिल चुके है। हर मिनट इसके व्यूज की संख्या बढ़ती ही जा रही है। तो वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2: The Rule को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार फिल्म ने रिलीज से पहले 1000 करोड़ कमा लिए है।

अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 बजट (Allu Arjun Movie Pushpa 2 Budget)-

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फिल्म है। जोकि एक भारी बजट वाली फिल्म है। बता दे कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का कुल बजट 500 करोड़ के पार है। तो वहीं फिल्म का बजट इतना ज्यादा होने के बाद भी मेकर्म को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं है क्योकि फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद भी फिल्म को लेकर खबरे आ रही है कि फिल्म ने 1000 करोड़ के पार की कमाई कर ली है।

पुष्पा 2 ने कमाया रिलीज से पहले 1000 करोड़ (Allu Arjun Pushpa 2 Has Earned 1000 Crores) -

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) के मेकर्स इसकी थ्रिएटिकल राइट्स डील करने के लिए 1,000 करोड़ से भी अधिक की मांग कर रहे है। जानकारी के अनुसार, Pushpa 2 (Pushpa 2 In Hindi) के हिंदी व तेलुगु वर्जन को लेकर चर्चा मजबूत बनी हुई है। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक प्रमुख उत्तर भारतीय वितरण कंपनी ने फिल्म के विशेष अधिकार सुरक्षित करने के लिए 1000 करोड़ रूपए का मेकर्स को ऑफर किया है। हालांकि अभी तक माइथ्री मूवी मेकर्स ने किसी भी ऐसे बोन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pushpa 2 Box Office Collection)-

तो वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule) को लेकर लगातार खबरे आ रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही 100 करोड़ (Pushpa 2 Box Office Collection) का आकड़ा पार कर लेगी। अब ये खबर कितनी सच होगी ये तो Pushpa 2 के रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इसमें तनिक भी संदेह नहीं है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story