×

Pushpa 2 के टीजर के बाद अब मेकर्स मई में देंगे, फैंस को एक और धमाकेदार सरप्राइज

Pushpa 2: The Rule Update: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 का टीजर आते ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं, अब मेकर्स फैंस को एक और सरप्राइज देने जा रहे हैं।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 April 2024 4:46 AM GMT (Updated on: 24 April 2024 12:10 PM GMT)
Pushpa 2: The Rule First Song Teaser
X

Pushpa 2: The Rule First Song Teaser

Pushpa 2: The Rule Update: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म Pushpa 2: The Rule इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई सारे रिकॉर्ड बना लिए हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक बार फिर से Pushpa 2 में पुष्पाराज बनकर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के मेकर्स ने Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। Pushpa 2 का टीजर रिलीज होते ही Youtube पर इस कदर ट्रेंड करने लगा कि कई सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए और आज भी दर्शक फिल्म के टीजर को उतने ही उत्साह से देखते हैं। तो वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) व रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म Pushpa 2 के मेकर्स फैंस के लिए एक और सरप्राइज प्लैन कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, कि Pushpa 2 के मेकर्स फैंस के लिए क्या सरप्राइज प्लैन कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के मेर्कस देंगे फैंस को सरप्राइज (Pushpa 2: The Rule Update)-

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) की पैन इंडिया फिल्म Pushpa 2: The Rule का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज करते ही Youtube पर तहलका मचा दिया। Pushpa 2 के टीजर को यूट्यूब पर दो हफ्तों में ही 114M (11.4 करोड़) यूजर्स ने देखा है।

यहीं नहीं Pushpa 2 : The Rule का Teaser आज भी फैंस रिपीट मोड पर देख रहे हैं। अल्लू अर्जुन का लुक इस बार एकदम से ही बदल गया है। साड़ी व पैरो में घूँघरू पहने हुए अल्लू अर्जुन जिस तरह से दुश्मनों की पिटाई करते हुए नजर आए उसे देखने के बाद हर किसी का मन उत्साह से भर गया। तो वहीं, अब Pushpa 2 के मेकर्स अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंधाना के फैंस को एक और सरप्राइज देने का विचार बना रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2: The Rule) अगस्त के महीने में रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी समय हैं। और इसलिए अभी मेकर्स फिल्म का ट्रेलर भी नहीं रिलीज करने जा रहे हैं। लेकिन मेकर्स Pushpa 2: The Rule के लिए दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए मई के महीने में कुछ बड़ा लाने की योजना बना रहे हैं।

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना होगा रिलीज (Pushpa 2: The Rule First Song)-

रिपोर्ट्स कि माने तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) व रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा द रूल का पहला गाना (Pushpa 2 Song) मई के पहले हफ्ते में रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। अभी तो अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa के ही गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करते हैं। तो सोचिए Pushpa 2: The Rule का पहला गाना कितना धमाल मचाने वाला है।

पुष्पा 2: द रूल के गाने का टीजर रिलीज (Pushpa 2: The Rule Song Teaser)-

आज मेकर्स पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2: The Rule) के पहले गाने का टीजर रिलीज करने वाले हैं। पुष्पा 2 के गाने में अल्लू अर्जुन के लुक को और बेहतरीन तरीके से दिखाया जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story