×

Pushpa 2 Release Date Update: पुष्पा 2 की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule Release Date Postponed: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा द रूल की रिलीज डेट में कर दिया गया है बदलाव, मेकर्स ऑफिशियली किया अनॉउंस

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 Jun 2024 8:33 AM GMT (Updated on: 17 Jun 2024 3:32 PM GMT)
Pushpa 2 The Rule Release Date Postponed
X

Pushpa 2 Release Date Postponed 

Pushpa 2 Update: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 द रूल अभी रिलीज नहीं हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म कई लगातार रिकॉर्ड बना रही है। इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule , मेकर्स द्वारा फिल्म Pushpa 2 The Rule का Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किए गए टीजर ने लोगों के उत्साह को और भी ज्यादा बड़ा दिया है। तो वहीं फिल्म Pushpa 2 The Rule के पहले गाने Pushpa Pushpa और दूसरे गाने Angaaron इस समय सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर Pushpa 2 The Rule के रिलीज डेट में बदलाव की खबरें सामने आ रही थी. जिसके बारे में अब जाकर फिल्म निर्माताओं ने जानकारी साझा की है।

पुष्पा 2 रिलीज डेट बदली (Pushpa 2 Release Date Postponed In Hindi)-

पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन अभिनीत यह अखिल भारतीय फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज़ (Pushpa 2 The Rule Release Date) होने वाली थी। हाल ही में यह अफवाह थी कि एक्शन ड्रामा फिर से स्थगित हो गई है। जिसपर पुष्पा 2 के निर्माताओं, माइथ्री मूवी मेकर्स ने भी अब ऑफिशियल अनॉउंसमेंट कर दिया है। रिपोर्ट्स कि माने तो पुष्पा 2 अब दिसंबर 2024 (Pushpa 2 New Release Date) या दशहरा पर रिलीज़ हो सकती है।

पुष्पा 2 द रूल कास्ट (Pushpa 2 The Rule Cast)-

इस फिल्म (Pushpa 2 The Rule Movie) में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। कलाकारों में फहाद फासिल, अनसूया भारद्वाज, ब्रह्माजी, सुनील और राव रमेश भी शामिल हैं, जबकि संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story