TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Pushpa 2 Release Date: पुष्पा 2 द रूल दिसंबर में इस दिन होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule New Release Date: अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल की रिलीज डेट आई सामने अब इस दिन होगी रिलीज

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 Jun 2024 3:26 PM GMT (Updated on: 13 July 2024 12:05 PM GMT)
Allu Arjun Movie Pushpa 2 The Rule Release Date
X

Pushpa 2 Release Date 

Pushpa 2 Update: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 द रूल अभी रिलीज नहीं हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म कई लगातार रिकॉर्ड बना रही है। इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 The Rule , मेकर्स द्वारा फिल्म Pushpa 2 The Rule का Allu Arjun के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किए गए टीजर ने लोगों के उत्साह को और भी ज्यादा बड़ा दिया है। तो वहीं फिल्म Pushpa 2 The Rule के पहले गाने Pushpa Pushpa और दूसरे गाने Angaaron इस समय सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर Pushpa 2 The Rule के रिलीज डेट(Pushpa 2 Release Date) में बदलाव की खबरें सामने आ रही थी. जिसके बारे में अब जाकर फिल्म निर्माताओं ने जानकारी साझा की है।

पुष्पा 2 रिलीज डेट (Pushpa 2 Release Date In Hindi)-

पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन अभिनीत यह अखिल भारतीय फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज़ (Pushpa 2 New Release Date) होने वाली थी। हाल ही में यह अफवाह थी कि एक्शन ड्रामा फिर से स्थगित हो गई है। जिसपर पुष्पा 2 के निर्माताओं, माइथ्री मूवी मेकर्स ने भी अब ऑफिशियल अनॉउंसमेंट कर दिया है। पुष्पा 2 के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ पुष्पा 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पुष्पा 2 अब 6 दिसंबर 2024 (Pushpa 2 The Rule New Release Date)को रिलीज होगी .

पुष्पा 2 द रूल कास्ट (Pushpa 2 The Rule Cast)-

इस फिल्म (Pushpa 2 The Rule Movie) में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। कलाकारों में फहाद फासिल, अनसूया भारद्वाज, ब्रह्माजी, सुनील और राव रमेश भी शामिल हैं, जबकि संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story