×

Pushpa 2 Villain : अब पुष्पाराज का खत्म होगा साम्राज्य, सलमान खान से भी लिया पंगा

Pushpa 2 Story Update: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 का कल टीजर रिलीज कर दिया गया है, फिल्म में Allu Arjun का एकदम अलग ही लुक देखने को मिलेगा

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 9 April 2024 11:34 AM GMT (Updated on: 12 April 2024 9:05 AM GMT)
Pushpa 2 Story Update Story
X

Pushpa 2 Story Update Story (Photo - Social Media)

Pushpa 2: The Rule Update: साउथ के सुपर स्टार Alllu Arjun की फिल्म पुष्पा 2 का सबको बेसब्री से इंतजार है। पुष्पा के पहले भाग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था जिसके बाद अब पुष्पा 2 का इंतजार है, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पुष्पा 2: द रूल की पहली झलक दर्शकों को दिखाई गई है, जिसमें अल्लू अर्जुन को पुष्पा के अवतार में दिखाया गया लेकिन अल्लू अर्जुन का इस बार पूरा लुक ही बदल दिया गया है। साड़ी पहने व पैरो में घूँघरू पहने हुए अल्लू अर्जुन का लुक काफी ज्यादा आकर्षित करने वाला है। पुष्पा के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये तो बात हो गई पुष्पा 2 के टीजर की लेकिन पुष्पा 2 में इस बार पुष्पाराज का साम्राज्य है खतरे में जानिए क्या आने वाला है, इस बार Pushpa 2: The Rule में ट्वीस्ट

पुष्पा 2 कब रिलीज होगी (Pushpa 2 Release Date In Hindi)

पुष्पा 2 की पहली झलक कल दर्शकों को दिखा दी गई है, तो वहीं पुष्पा 2 द रूल इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानि 15 अगस्त 2024 (Pushpa 2: The Rule Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुष्पा 2 द रूल की कहानी (Pushpa 2: The Rule Story) में इस बार देखने को मिलेगा एक अलग ट्वीस्ट

पुष्पा 2 का बदल गया विलेन (Pushpa 2: The Rule Villain)

पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर खबरे आ रही है, जिसके अनुसार इस बार पुष्पा 2 का विलेन अब बदल दिया गया है। पुष्पा के पहले पार्ट में विलेन के किरदार में फहाद फासिल (Fahadh Faasil) नजर आए थे। जिन्होंने पुष्पाराज का जीना हराम कर दिया था। लेकिन पुष्पा फिल्म के अंत में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) यानि पुष्पाराज (Pushpa 2) ने अपनी बेज्जईती का बदला फिल्म के विलेन यानि फहाद फासिल (Fahadh Faasil) से लिया था, जिन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था।

लेकिन इस बार पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule Villain) में एक नया विलेन देखने को मिलेगा, ये विलेन बॉलीवु़ड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) से भीड़ चुका है। बता दे कि इस बार पुष्पा 2 में विलेन के किरदार में जगपति बाबू (Jagapathi Babu) नजर आएंगे जो साउथ की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके है। तो वहीं बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान से पंगा ले चुके है। बता दे कि जगपति बाबू का पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule) में बहुत बड़ा रोल नहीं नजर आएगा, पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule Update) में जगपति बाबू (Jagapathi Babu) को सिर्फ इट्रोड्यूस किया जाएगा। ताकि पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता जाग्रत की जा सके।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story