×

Pushpa Movie: फिल्म पुष्पा के 'सामी सामी' गाने पर रूस की महिलाओं के ग्रुप ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल!

Pushpa Movie Song: फिल्म पुष्पा 8 दिसंबर को रूस में रिलीज़ होने वाली है, वहीँ रूसी महिलाओं के एक समूह ने 'सामी सामी' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। आप भी देखिये ये वीडियो।

Shweta Srivastava
Published on: 2 Dec 2022 4:53 AM GMT
Pushpa Movie Song
X

Pushpa Movie Song (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Pushpa Movie Song: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज पिछले साल दिसंबर में भारत में रिलीज हुई थी और ये फिल्म पैन इंडिया के साथ साथ पूरी दुनिया में खूब पसंद की गयी। जिसके बाद ये फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म के डायलॉग एक्शन्स और गाने सभी ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था और ये दीवानापन आज भी कायम है। जहाँ रूसी महिलाओं के एक समूह ने 'सामी सामी' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। आप भी देखिये ये वीडियो।

रूसी महिलाओं ने लगाए फिल्म पुष्पा के गाने 'सामी सामी' पर ठुमके

फिल्म पुष्पा 8 दिसंबर को रूस में रिलीज़ होने वाली है जिसके लिए फिल्म की स्टार कास्ट अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना वहां पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि फिल्म के 'श्रीवल्ली' और 'सामी सामी' गाने पहले ही काफी लोकप्रिय हुए है और आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स ने भी इस पर इंस्टाग्राम रील्स बनाये। वहीँ अब ये तेलुगु फिल्म रूस में रिलीज़ के लिए तैयार है और पुष्पा फीवर वहां भी अपनी पकड़ बना रहा है जिसका उदाहरण है एक वीडियो जो रूस का ही है।

दरअसल मॉस्को के रेड स्क्वायर में स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम के सामने रूसी महिलाओं के एक समूह ने 'सामी सामी' गाने पर ठुमके लगाए। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर नतालिया ओडेगोवा नाम की एक महिला ने पोस्ट किया था, जो एक ऑडिटर हैं। वो बॉलीवुड के गानों से प्यार करती हैं और उसपर डांस करते हुए खुद के वीडियो बनाती हैं।

महिलाओं का ये ग्रुप अपने सर्दियों का कोट पहने हुए है साथ ही वो फिल्म पुष्पा के सांग 'सामी सामी' पर डांस कर रहे हैं इस वीडियो का सबसे बेस्ट पार्ट है ह एक छोटी लड़की है जो महिलाओं के साथ इस गाने पर थिरकती नज़र आ रहीं है और सभी एक्शन्स को बखूबी फॉलो भी कर रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया सोफ़िया के बेस्ट इमोशंस "#saamisaami। मेरी लड़कियों के साथ डांस।"

आपको बता दें इस वीडियो को शेयर करने के कुछ ही देर बाद इस पर कई हज़ार लाइक्स आ गए थे। और इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "रश्मिका मंदाना, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।" दूसरे ने कहा "सो गुड मैन सो गुड।"

गौरतलब है कि पुष्पा: द राइज़ 8 दिसंबर को रूस में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तेलुगु एक्शन-ड्रामा भारत में एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक दिसंबर को स्क्रीनिंग के लिए रूस की राजधानी पहुंच चुके हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story